पीड़िता का कहना है कि सुनील उसको डराता धमकाता था। वो कहता था कि कोई मेरे कुछ नही बिगाड़ सकता है क्योकि मैं खुद एक पुलिस वाला हूं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस वाले की दरंदगी की खबर सामने आई है। यहां पर एक पुलिस वाले ने युवती को शादी का झांसा देखर उसके साथ 50 से अधिक बार शारिरीक शोषण किया और आरोपित पुलिस युवती से इस बारे में किसी से कुछ कहने पर उसे डराता, धमकाता था।
कानपुर देहात में पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात है आरोपित

युवती के मुताबिक, आरोपित पुलिस कर्मी ने उसे शादी का झासा देकर उसके साथ 50 बार शारीरिक शोषण कर चुका है। युवती प्रतिष्ठान में नौकरी करती है। इसी दौरान वह सिपाही सुनील कुमार सिंह से मिली थी, जो कि प्रयागराज का निवासी है और कानपुर देहात में पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात है।
युवती से कहा- मैं अविवाहित हूं – आरोपित

युवती के मुताबिक, सुनील ने युवती से कहा था कि वह अविवाहित है। इसके बाद हम दोनो में व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी और सुनील मेरे कमरे पर भी आने-जाने लगा। पीड़िता ने आगे बताया कि इसी दौरान सुनील ने शादी करने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर मैं शादी के लिए राजी हो गई। इसके बाद वो अक्सर कमरे पर आने जाने लगा और रात में ठहरने लगा। फिर सुनील ने अलग-अलग तरीके का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि, शारीरिक संबंध के लिए तैयार न होने पर वो शादी करने की दुहाई देता और धमकाता भी था।
50 से अधिक बार शारिरीक संबंध बनाने के बाद शादी के बात से मुकड़ा आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुनील 50 बार से ज्यादा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। ये सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। पीड़िता का कहना है कि उसका भरोसा तब टूटा जब सुनिल ने पीड़िता से शादी करने के लिए मना करने लगा। पीड़िता का कहना है कि सुनील उसको डराता धमकाता था। वो कहता था कि कोई मेरे कुछ नही बिगाड़ सकता है क्योकि मैं खुद एक पुलिस वाला हूं। पीड़िता का कहना है कि उसने सुनिल के घरवाले से भी बात चीत की थी लेकिन इससे कुछ नही हुआ सुनिल के घरवालों ने पीड़िता का अपनाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने कृष्णा नगर थाने में जाकर सुनील के खिलाफ केस दर्ज करावा दिया। पुलसि आगे की कार्रवाई कर रही है।
Edit By Deshhit News