जब एक धर्म विशेष को मानने वाले दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देते हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है।
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले को भाजपा नेता गिरीश महाजन ने लव जिहाद का मामला बताया है। गिरीश महाजन महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री हैं। इससे पहले भाजपा विधायक राम कदम ने भी तनुषा मामले को लव जिहाद का मामला बताया है। बता दें, शुक्रवार देर शाम खबर आई थी कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। उनका शव शूटिंग के सेट पर मेकअप रूप में मिला। उन्होंने चोटिल हाथ पर बांधी गई बैंडेज को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी।
क्या होता है लव जिहाद?
लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना है। अंग्रेजी भाषा का शब्द लव यानी प्यार, मोहब्बत, इश्क और अरबी भाषा का शब्द जिहाद। जिसका मतलब होता है, किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना। यानी जब एक धर्म विशेष को मानने वाले दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देते हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है।
तनाव था तुनिषा की मौत का कारण
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि तुनिषा तनाव में थी और इसका सबसे बड़ा कारण था। उनका सह-कलाकार शीजान मोहम्मद खान। शीजान और तुनिषा रिलेशनशिप में थे, लेकिन बीती 15 दिसंबर को शीजान ने ब्रेकअप कर लिया था। तुनिषा ने यह बात अपनी मम्मी को बताई थी। इसके बाद से युवा अभिनेत्री तनाव में थी और आखिरकार आत्महत्या कर ली। तुनिषा की मम्मी की शिकायत ने पुलिस ने शीजान के खिलाफ एक्शन लिया। पुलिस ने शुरुआती जांच के तत्काल बाद शीजान खान के खिलाफ केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Edit By Deshhit News