पूछताछ में आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया कि लिव इन में रहने के दौरान श्रद्धा उस पर शादी के लिए हमेशा दवाब बनाती थी। इसको लेकर अक्सर उन दोनों के बीच झगड़ा होता था।
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली से प्रेम प्रंसग के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शरीर के 20 टुकड़े किए और पुलिस से बचने के लिए और सबूत छिपाने के मकसद से श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिया।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें, आरोपी शख्स का नाम आफताब है और मृतका का नाम श्रध्दा है। मृतका श्रद्धा मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आफताब से हुई। कुछ मुलाकातों के बाद श्रद्धा और आफताब एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इस बीच दोनों ने एक फ्लैट लेकर लिव इन में साथ रहना शुरू कर दिया लेकिन कुछ समय बाद जब युवती श्रद्धा ने शादी का दवाब बनाया तो युवक आफताब ने हत्या की पूरी साजिश रच डाली। वह श्रद्धा को शादी का झांसा देकर दिल्ली लाया और यहां पर रहने लगा। इसके बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर उसके शरीर के 35 टुकड़े किए और पुलिस से बचने के लिए और सबूत छिपाने के मकसद से श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को दिल्ली के कई इलाकों में फेंक दिया।
कत्ल के 6 महीने बाद हुआ हत्याकांड का खुलासा

पूछताछ में आफताब ने दिल्ली पुलिस को बताया कि लिव इन में रहने के दौरान श्रद्धा उस पर शादी के लिए हमेशा दवाब बनाती थी। इसको लेकर अक्सर उन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इसके बाद हत्या की पूरी प्लानिंग के साथ आफताब शादी का झांसा देकर श्रद्धा को दिल्ली ले कर आया और दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगा। 18 मई को भी दोनों के बीच शादी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। इस बीच आफताब ने अपना आपा खो दिया और गला दबाकर श्रद्धा को मार डाला। आपको बता दें, कत्ल के पूरे 6 महीने बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है।
कई दिनों से मृतका से संपर्क ने होने पर परिजनों को हुआ शक
मृतका के पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि कई महीनों से उनका बेटी श्रद्धा से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद वह 8 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित फ्लैट में आए क्योंकि उन्हें जानकारी लगी थी, वह यहां पर किराये पर रहती है। यह जानकारी भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिये मिली थी। यहां मकान के दरवाजे पर ताला लगा होने के बाद विकास ने महरौली थाने में पहुंचकर पुलिस को अपहरण की सूचना दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद पूरे मामला का खुलासा कर दिया। फिलहाल आरोपित आफताब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, आफताब से पूछताछ के आधार पर दिल्ली पुलिस श्रद्धा के शव के टुकड़ों की तलाश में जुट गई है।
Edit by Deshhit News