भारत की खोज (Discovery of India) की रचना 1944 में अप्रैल-सितंबर के बीच अहमदनगर की जेल में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी।
नई दिल्ली: राहुल गांधी की अध्यक्षता में हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा का आज 68वां दिन है और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस भारत जोड़ा यात्रा के दौरान आज नेहरू की किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ की 600 कॉपियां बांटी जाएंगी। भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी में है। महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियों के कई नेता इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते नजर आ चुके हैं।
जरराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

JaiRam Ramesh
भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया, ‘आज Bharat Jodo Yatra का 68वां दिन है और नेहरू की 133वीं जयंती भी। हम अभी महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में हैं। संयोग से अंग्रेजी और हिंदी के अलावा मराठी में भी उन पर एक अच्छी किताब आई है। (मो) डिस्टोरियनंस उन्हें बदनाम और कलंकित करना जारी रखेंगे, लेकिन नेहरू प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी प्रासंगिकता 2014 के बाद ही बढ़ी है। नेहरू की प्रतिष्ठित पुस्तक भारत एक खोज/हिंदुस्तान की कहानी की 600 प्रतियां आज यात्रियों को वितरित की जाएंगी। इन्हें अल्प सूचना पर एक वालंटियर दिल्ली से 23 घंटे ड्राइव कर के लाया है।’
नेहरु ने जेल में लिखी थी यह पुस्तक

भारत की खोज (Discovery of India) की रचना 1944 में अप्रैल-सितंबर के बीच अहमदनगर की जेल में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी। इस पुस्तक को नेहरू जी ने अंग्रजी में लिखा और बाद में इसे हिंदी और अन्य बहुत सारे भाषाओं में अनुवाद किया गया है। भारत की खोज पुस्तक को क्लासिक का दर्जा हासिल है।
नेहरु की जयंती पर खड़गे और सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर राज्य स्तरीय बाल अधिकार सप्ताह का शुभारंभ किया है। गहलोत ने इस अवसर पर कहा, ‘आज के दिन हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि बच्चों का भविष्य शानदार बनाने के लिए हम जो कर सकते हैं, वो करेंगे। अगला बजट युवाओं, छात्रों और बच्चों के लिए होगा। प्रदेशवासी हमें इस पर सुझाव दे सकते हैं और लोग दे भी रहे हैं तो हम उसके हिसाब से बजट में सुधार करेंगे।’
महाराष्ट्र पहुंची “भारत जोड़ो यात्रा”

सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हो रही यात्रा 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान यह 12 राज्यों से गुजरेगी। 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। यात्रा 12 राज्यों के 20 शहरों से होकर गुजरेगी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हो रही यात्रा यहां से केरल के तिरुवनंतपुरम, कोच्ची और नीलाम्बुर जाएगी। इसके बाद कर्नाटक के मैसूर, बेल्लारी, रायचुर, तेलंगाना के विकाराबाद, महाराष्ट्र के नांदेड़, जलगांव जामोद, मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचेगी। यहां से यात्रा राजस्थान के कोटा, दौसा, अलवर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, पंजाब के पठानकोट होते हुए जम्मू होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा।
Edit BY Deshhit News