Gurugram: गुरुग्राम में गिरी पुरानी इमारत, ईमारत की चपेट में आए कई श्रमिक, एक की मौत

03 Oct, 2022
Deepa Rawat
Share on :
Gurugram Building Collapse

गुरुग्राम में एक पुरानी इमारत गिरने से हादसा हो गया। मलबे में चार मजदूर दबे होने की आशंका है। घटना गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज वन की है।

नई दिल्ली: हरियाणा के गुरुग्राम में एक पुरानी इमारत गिरने से हादसा हो गया। मलबे में चार मजदूर दब गए, जिनमें दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, एक अन्य मजदूर की मौत हो गई है, जिसका शव मलबे से निकाला गया है। एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा हुआ है और उसे बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर इमारत को गिराने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। घटना गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज वन की है, यहां प्लॉट संख्या 257 की इमारत गिरी है। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

जर्जर और पुरानी थी इमारत  

बताया जा रहा है कि यह इमारत काफी पुरानी होने के साथ ही जर्जर भी हो चुकी थी, इसलिए इसे जल्द से जल्द गिराने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में सोमवार को सुबह यह हादसा हो गया। ललित कुमार (अग्निशमन अधिकारी, गुरुग्राम) का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत को गिराया जा रहा था, उसके गिरने से 2-3 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और एक श्रमिक को निकाल लिया गया है।

Edited By Deshhit News