एक और पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, हनी सिंह ने पोस्ट साझा कर दी प्रतिक्रिया

03 Oct, 2022
Deepa Rawat
Share on :
punjabi singer alfaaz

पंजाबी सिंगर अल्फाज पर अटैक की जानकारी हनी सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्फाज को फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में आज लाया गया है।

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सदमे से फैंस अभी उबरे भी नहीं कि पंजाबी इंडस्ट्री से एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना कल शनिवार रात की है। पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर अल्फाज पर जानलेवा अटैक हुआ है। इस बात की जानकारी यो यो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्फाज को फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में आज लाया गया है।

क्या था पूरा मामला

Punjabi Singer Alfaaz

रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्फाज और उनके साथी शनिवार देर रात खाना खाने के लिए मोहाली के लैंडरन रोड पर स्थित एक ढाबे पर पहुंचे थे। खाना खाने के बाद ढाबे के मालिक और एक कस्टमर के बीच में पैसों को लेकर लड़ाई चल रही थी। इसके बाद वह कस्टमर वहां से गाड़ी भगाने लगा तो पंजाबी सिंगर अल्फाज उसकी गाड़ी के सामने आ गए। गुस्से में कस्टमर और उसके साथियों की तरफ से पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हमला कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर शख्स का नाम विशाल बताया जा रहा है। मोहाली पुलिस स्टेशन में उसके और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

खतरे से बाहर सिंगर

punjabi singer alfaaz with Honey Singh


हनी सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। अच्छी बात यह है कि अल्फाज के हमलावर को पकड़ लिया गया है। यह जानकारी भी हनी सिंह ने साझा की है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अल्फाज खतरे से बाहर हैं। आपको बता दें कि अल्फाज पर हुए हमले की जानकारी हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की। उन्होंने अल्फाज की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सिंगर जख्मी हालत में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। उनका एक हाथ भी तकिया पर रखा हुआ है। देखकर साफ है कि अल्फाज की हालत काफी खराब है। इसके साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘बीती रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला किया। जिसने भी ये प्लान किया था मैं उसे छोड़ने वाला नहीं हूं। आप प्लीज उसके लिए दुआ करें।’

मोहाली पुलिस को कहा शुक्रिया

Honey Singh Say Thanks To Mohali Police

इसके बाद हनी सिंह ने एक और पोस्ट अपने इंस्टा अकाउंट से साझा किया है। इसमें उन्होंने मोहाली पुलिस का आभार जताया है। साथ ही यह जानकारी दी है कि अल्फाज अब खतरे से बाहर हैं। हनी सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘मोहाली पुलिस को खासतौर पर धन्यवाद, जिसने हमलावरों को पकड़ लिया। हमलावरों ने कल रात टैम्पो ट्रैवलर से अल्फाज पर हमला किया था।’ साथ ही हनी सिंह ने लिखा है, ‘अल्फाज अब खतरे से बाहर है।’

Edited By Deshhit news

News
More stories
Gurugram: गुरुग्राम में गिरी पुरानी इमारत, ईमारत की चपेट में आए कई श्रमिक, एक की मौत