पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो लाइन का उद्घाटन

06 Mar, 2022
Deepa Rawat
Share on :

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में एक दिन के दौरे पर निकले हैं. जहां वह पुणे मेट्रो लाइन के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मेट्रो रेल सेवा का संचालन शुरू करने के लिए पीएम मोदी गरवारे स्टेशन से वनाज़ तक पुणे मेट्रो की सवारी करेंगे।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री ने सुबह 11 बजे पुणे नगर निगम के परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जो लगभग 9.5 फीट ऊंची है. वहीं सुबह 11:30 बजे मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया जिसके निर्माण में 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत लगी है। वह गरवारे मेट्रो स्टेशन से आनंदनगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे।

इसके बाद, दोपहर करीब 12 बजे वह आधारशिला रखेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

चलिए पुणे मेट्रो रेल परियोजना से जुडी आपको कुछ मुख्य जानकारी दें- 

1) पुणे मेट्रो 6 मार्च, 2022, दोपहर 3 बजे से यात्रियों के लिए सेवा शुरू करेगी।

2) अब तक, ट्रेनें 2 मार्गों परचलेंगी – वनाज़ से गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन, और पीसीएमसी से फुगेवाड़ी मेट्रो स्टेशन।

3) इसके साथ ही 6 मार्च से यात्रियों के लिए 10 स्टेशन चालू हो जाएंगे। 

4) 7 मार्च, 2022 से, ट्रेनें 30 मिनट के ब्रेक के साथ सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी।

5) अभी तक, केवल 2 किराए हैं – ₹10 और ₹20 वहीं दोनों मार्गों पर एक राउंड ट्रिप के लिए ₹ 30 खर्च होंगे।

6) फुगेवाड़ी मेट्रो स्टेशन की थीम leaf यानी “पत्ती” पर आधारित है।

7) इसी तरह गरवारे कॉलेज मेट्रो स्टेशन का डिजाइन युवाओं और इनोवेशन के तत्वों से प्रेरित है।

8) यात्रियों को पूरी तरह से टीकाकरण होने पर ही ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

9) परियोजना की कुल लागत ₹ 11,400 करोड़ से अधिक है।

10) प्रधानमंत्री ने 24 दिसंबर 2016 को पुणे मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखी थी लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण विलंबित हो गया था।।

इसे भी पढ़ें – अब किस ‘कपूर’ को लांच किया करण जौहर ने ?

रिपोर्ट के अनुसार, दो मार्गों पर प्रत्येक में पांच स्टेशन हैं और उन्हें कॉनकोर्स स्तर तक पहुंचने के लिए लिफ्ट या सीढ़ी प्रदान की गई है जहां लोग टिकट खरीद सकते हैं। यात्रा की सुविधा के लिए अधिकारी एक या दो दिन में ऐप आधारित टिकट प्रणाली की भी घोषणा कर सकते हैं।

इनसब के बीच, शिवसेना के सदस्यों ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के पुणे मेट्रो उद्घाटन के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस कार्यक्रम से दूर रहेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री केंद्र द्वारा शिवसेना और महा विकास अघाड़ी (MVA) नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ प्रधानमंत्री को यह एक कड़ा संदेश हैं।