शराब और जुएं के लिए पैसे न देने पर 62 साल के प्रेमी ने अपने 52 वर्ष की प्रेमिका पर किया एसिड से अटैक, मौत।

02 Feb, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की कलबादेवी के फनसावाड़ी इलाके से एक बेहद खौफनाक और दुखभरी खबर सामने आई है। यहां पर एक 62 साल के प्रेमी ने अपनी 52 साल की प्रेमिका पर एसिड से अटैक कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दुर्घटना में पीड़िता की मौत हो गई है।

ये भी पढ़े: धीरेंद्र शास्त्री ने संगम में लगाई डूबकी, रामचरित मानस पर दी अपनी टिप्पणी।

25 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

गिरफ्तारी और नोटिस से क्या होगा? 7 प्वाइंट्स में समझें पाबंदियों के बाद  क्यों हो रहे एसिड अटैक - Why are acid attacks happening after restrictions  read 7 points detailed story on

बता दें, 13 जनवरी को महिला पर एसिड अटैक किया गया था। पीड़िता का नाम गीता अजीत वीरकर है। वहीं, आरोपित का नाम महेश विश्वनाथ पुजारी है। दोनों पच्चीस साल से एक -दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित प्रेमी ने अपने प्रेमिका से जुआ खेलने और शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। महिला के मना करने पर आरोपित ने महिला पर सल्फ्यूरिक एसिड से हमला कर दिया। महिला पर एसिड फेंके जाने पर उसकी छाती, पीठ, ऊपरी और निचले दोनों अंगों के साथ-साथ उनके लिंब्स भी 40 से 50% तक जल गए थे। 18 दिनों तक महिला मौत से जंग लड़ती रही लेकिन आखिरकार इस जिंदगी और मौत की जंग में वह हार गई और उसकी मौत हो गई।

आरोपित ने पुलिस के सामने अपना जुर्म किया कूबूल

corona in india: ilaaz nhi milne se mahila ki maut: 9 हॉस्पिटलों में इलाज  नहीं मिलने से महिला की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या के प्रयास व अन्य आरोपों के साथ उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित ने भी पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिधोनी बाजार से तेजाब खरीद कर लाया था। 54 साल की गीता पुजारी के लिए एक पंचिंग बैग बन गई थी। वह हमेशा उस पर शारीरिक हमला करता था। आरोपित को मृतिका का एनजीओ के लिए काम करना भी पसंद नहीं था। वह ये नहीं चाहता था कि महिला बाहर काम के लिए जाए।

deshhit news, Latest Acid attack in Maharashtra, Maharashtra, Maharashtra latest crime News, Maharashtra mai 62 saal ke premi ne 52 saal ki premika pr kiya acid se attack, Maharashtra mai premi ne premika pr kiya acid se Attack, maharashtra news, Maharashtra updated crime news, Maut

Edit By Deshhit News