राज्यसभा में भाजपा के नाम बना नया रिकॉर्ड : नगालैंड से पहली बार किसी महिला को बनाया सांसद, जानिए कौन है महिला सांसद ‘फान्गनॉन कोन्याक’ ?

04 Apr, 2022
Deepa Rawat
Share on :
एस फान्गनॉन कोन्याक

आज राज्यसभा के छह नए सांसदों ने शपथ ली। इसमें एक नाम ऐसा भी है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। वह नाम है एस फान्गनॉन कोन्याक का। 

नई दिल्ली: जी हां एस फान्गनॉन कोन्याक (S Phangnon Konyak) नगालैंड की पहली महिला जो राज्यसभा (RajyaSabha) की आज सांसद बनी है। इसी के साथ भाजपा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आज तक राज्यसभा में नगालैंड से कोई भी महिला सदस्य नहीं थी, कोन्याक को राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने शपथ दिलाई। इस दौरान कोन्याक अपनी परंपरागत वेशभूषा में नजर आईं। 

आइए बताते हैं कौन हैं कोन्याक और कैसे बनी राज्यसभा की सांसद ? 

महिलाओं के हक में उठाई आवाज

फान्गनॉन कोन्याक


कोन्याक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एस. फान्गनॉन कोन्याक नागालैंड की रहने वाली हैं। शुरुआती पढ़ाई होली क्रॉस सीनियर सेकेंड्री स्कूल दीमापुर से हुई है। 12वीं के बाद वह दिल्ली आ गईं और यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। 

फान्गनॉन कोन्याक

फान्गनॉन नगालैंड की तेज तर्रार महिला नेताओं में से एक हैं। उन्होंने नगालैंड में महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया। मौजूदा समय वह भाजपा महिला मोर्चा नगालैंड की अध्यक्ष भी हैं। कोन्याक को जब राज्ससभा का उम्मीदवार बनाया गया था तब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ये बिलकुल सही फैसला है। कोन्याक से पहले रानो एम शाजिया पहली बार नागालैंड से संसद तक पहुंचने वाली पहली महिला थीं। हालांकि, वह लोकसभा की सदस्य थीं।

इन सांसदों ने भी ली शपथ

  • असम से भाजपा सांसद पबित्र मार्गेरिटा
  • असम से यूपीपीएल सांसद रवंगवरा नारजारी 
  • केरल से कांग्रेस सांसद जेबी माथेर हीशम
  • केरल से सीपीआई सांसद संदोष कुमार 
  • केरल से सीपीआई (एम) सांसद एए रहीम