दुखद: पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मित्रा का आज सुबह हुआ निधन,पीएम ने जताया दुःख

02 Sep, 2021
Head office
Share on :

पायनियर के संपादक और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. चंदन मित्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद उनके बेटे कुशान मित्रा ने दी है। उनके निधन की खबर लगते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है सत्ता पक्ष बीजेपी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। बता दें कि चंदन मित्रा भाजपा के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे। लेकिन साल 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शमिल हो गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंदन मित्रा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, ‘चंदन मित्रा जी को उनकी बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। मैं उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।’

राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता स्वप्न दासगुप्ता ने उनके निधन की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त पायनियर के संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया। हम ला मार्टिनियर में छात्रों के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम उसी समय पत्रकारिता से जुड़े और अयोध्या के उत्साह और भगवा लहर को साझा किया।

News
More stories
Monthly horoscope 2021: जानिए ज्योतिष के नज़रिए से किन राशियों के लिए सितंबर माह होगा शुभ फल दायक