जन्मदिन की बधाई देने मन्नत के बाहर उमड़े फैंस, शाहरुख खान बोले- ‘मैं तो आपके प्यार के ही सपने देखता हूं’

02 Nov, 2023
Deepa Rawat
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन की बधाई देने के लिए फैंस आधी रात को मन्नत के बाहर एकत्र हुए। इस प्यार को देखते हुए एक्टर ने अपने लाखों फैंस का आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आधी रात को उनके आवास के बाहर फैंस की भीड़ नजर आ रही है। फैंस उनका नाम जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शाहरुख ने अपने फैंस के लिए एक नोट लिखा, ”यह अविश्वसनीय है कि आप में से इतने सारे लोगों ने देर रात आकर मुझे बधाई दी। मैं तो महज एक अभिनेता हूं। मुझे इस बात से ज्यादा खुशी कुछ भी नहीं है कि मैं आपका थोड़ा मनोरंजन कर सकूं। मैं तो आपके प्यार के ही सपने देखता हूं।”

शाहरुख ने कहा, ”मुझे अपना मनोरंजन करने की इजाजत देने के लिए शुक्रिया। सुबह आपसे मुलाकात होगी।”

सुपरस्टार फैंस का अभिवादन करने के लिए अपनी बालकनी पर आए।

उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘जवान’ डिजिटल रिलीज हुई और उनकी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का टीजर जारी किया गया।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम