योगी सरकार के मंत्री दोबारा करेंगे मंडलों का दौरा,लिस्ट हुई जारी I

24 May, 2022
Head office
Share on :

लखनऊ : योगी सरकार के मंत्री 10 जून से दोबारा मंडलों का दौरा करने जा रहे है. जून में 10,11,12 व 17,18,19 दो चरण में होंगे मंत्रिसमूह के मंडलीय दौरे।दूसरे चरण के निरीक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से तय मंत्रियों के मंडलों में बदलाव किया है।मिली जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को लखनऊ की जिम्मेदारी,पिछली बार ये जिम्मेदारी सुरेश खन्ना के पास थी।डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को अयोध्या व डिप्टी CM बृजेश पाठक को प्रयागराज का दायित्व दिया गया है ।

जिन मंत्रियों के मंडल में बदलाव किया गया है वो लिस्ट इस प्रकार है ;-

सुरेश खन्ना-मेरठ मंडल
धर्मपाल सिंह-कानपुर मंडल
नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- झांसी मंडल
स्वतंत्रदेव सिंह -गोरखपुर मंडल
आशीष पटेल-सहारनपुर मंडल
संजय निषाद- चित्रकूटधाम मंडल
राकेश सचान-विंध्य मंडल
बेबीरानी मौर्य-बस्ती मंडल
जयवीर सिंह-वाराणसी मंडल
भूपेंद्र चौधरी- आगरा मंडल
योगेंद्र उपाध्याय- आजमगढ़ मंडल
जितिन प्रसाद-मुरादाबाद मंडल
अनिल राजभर-देवीपाटन मंडल
ए.के. शर्मा- अलीगढ़ मंडल
लक्ष्मीनारायण चौधरी-बरेली मंडल

मंडल बदलने के पीछे सरकार के एक मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि इस बदलाव से एक ही मंडल में डेढ़ से दो माह के अंदर अलग-अलग मंत्री समूहों के निरीक्षण से फीडबैक भी चेक हो सकेंगे और पहली की रिपोर्ट के आधार पर हुए बदलावों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी।

खबरों के मुताबिक पहले चरण में उन्होंने 18 मंडलों के लिए मंत्रियों की 18 टीम बनाई थी. सभी मंत्रियों ने अपने-अपने जिले की र्पिोट सौंपी है. उसके बाद से दोबारा मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के मंडलों के दौरे तय कर दिए हैं. दूसरे चरण के भ्रमण का एजेंडा और कार्यबिंदु तैयार कर लिया गया है. बजट सत्र के स्थगन के साथ ही मंत्रियों के दौरे शुरू हो जाएंगे.

News
More stories
कुतुब मीनार की मस्जिद पर नमाज़ को ले कर विवाद, इमाम ने बोला- 'ASI ने बंद करवाई नमाज'