World Health Day 2022: आयुष मंत्रालय ने आयोजित किया ‘योग अमृत महोत्सव’, हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना आवयश्यक

07 Apr, 2022
Deepa Rawat
Share on :
World Health Day 2022

World Health Day 2022: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा बुलाई, जिसमें ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ ​​की स्थापना का आह्वान किया गया।

नई दिल्ली: स्वास्थ्य के विषय में एक कहावत है ‘पहला सुख निरोगी काया’ यानी स्वस्थ शरीर का होना व्यक्ति का सबसे बड़ा सुख है। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ दिमाग को जन्म देता है और स्वस्थ दिमाग हमें दुनिया में प्रसिद्धी दिलाता है। विश्व में स्वास्थ्य की वैल्यू बताने के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन हर वर्ष 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day 2022) मनाता है।

World Health Day 2022

इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम ‘अवर प्लानेट, अवर हेल्थ’ रखी गई है। सन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना हुई। इसी उपलक्ष्य में स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हमारे डॉक्टर्स के अतुलनीय योगदान को चिह्नित करने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य मानव सुख और कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वास्थ्य जीवन होना बहुत जरूरी है। स्वस्थ लोग आर्थिक उन्नति में योगदान देते हैं, क्योंकि स्वस्थ लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और अधिक कार्य करते हैं।


विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास

World Health Day 2022



साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इसके दो साल बाद साल 1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने की पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की। ऐसे में स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है स्वास्थ्य दिवस?

World Health Day 2022



दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल को हुई थी। ऐसे में डब्ल्यूएचओ के स्थापना दिवस के मौके पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई। 1950 को पहली बार डब्ल्यूएचओ से जुड़े सभी देशों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया था। उसके बाद जैसे जैसे देश डब्ल्यूएचओ से जुड़ते हुए, वहां हर साल अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत हुई।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य

World Health Day 2022



दुनिया भर के सभी देशों में समान स्वास्थ्य सुविधाओं को फैलाने के लिए लोगों को जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और उन विचारों पर काम करना स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 20 22 की थीम 

World Health Day 2022

इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (our planet, our health) है। इस साल की थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। भारत विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ‘योग अमृत महोत्सव’ मना रहा है, जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ था। 

News
More stories
निवेशकों को राज्य में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो,ध्यान दें संबंधित अधिकारी : मुख्य सचिव
%d bloggers like this: