जिया खान केस से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने क्यों किया था सलमान खान को मैसेज, क्या है सलमान से कनेक्शन !

02 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: जिया खान सुसाइड केस से एक्टर सूरज पंचोली को 28 अप्रैल को बरी कर दिया गया है। दरअसल, साल 2013 से ही सूरज पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का केस चल रहा था। अब 10 साल बाद सूरज पंचोली को 28 अप्रैल को राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक अब इस केस पर बातचीत करते हुए एक्टर ने बताया है कि इस केस के कारण 10 साल बुरी तरह प्रभावित रहे है। हालांकि इस केस में उनके परिवार वालों के साथ कोई और भी है जो एक परिवार के जैसे ही सूरज पंचोली के साथ खड़ा रहा।

ये भी पढ़े: मुझे अपने आसपास इतनी सारी बंदूकें देखकर डर लगने लगा है- सलमान खान, कगंना रनौत ने कहा- चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, आज देश सुरक्षित हाथों में है !

Sooraj Pancholi: जिया खान की मां पर सूरज पंचोली ने लगाए आरोप, एक्ट्रेस की  बीमारी से लेकर फैमिली पर किए खुलासे - sooraj pancholi made serious  allegations on jiah khan mother reveals
File photo

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सूरज पंचोली ने बातचीत के दौरान बताया कि इस केस में मेरे माता-पिता के अलावा बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने मेरी बहुत मदद की है। उनका कहना है कि भले ही वह मेरे पिता के दोस्त नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। इसके अलवा उन्होनें ये भी बताया कि, जब वह केस लड़ रहे थे, तब सलमान खान ने उन्हें सलाह दी थी कि सूरज अगर तुमने कुछ गलत नहीं किया है तो तुम्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है। तुम्हारे साथ कुछ गतल नहीं होगा।

Suraj Pancholi:डेब्यू से पहले ही गंभीर आरोपों में फंस चुके हैं सूरज पंचोली, सलमान  खान से है खास कनेक्शन - Suraj Pancholi Birthday Special Know About Actor  Career Life Relationship ...
File photo

मैं फिल्म “एक था टाइगर” में असिस्टेंट डायरेक्टर था। तब उन्होंने मुझे से कहा था कि वह मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूस करेंगे। मेरी पहली फिल्म ‘हीरो’ के आने के 2 साल पहले ही 2013 में मुझ पर आरोप लगाया गया था लेकिन तब भी उन्होंने वह फिल्म बनाई और मेरे साथ हर समय खड़े रहे। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है लेकिन मैं अपनी सीमाएं जानता हूं और मैं उस रिश्ते का गलत फायदा नहीं उठाऊंगा। मैं उनसे सैकड़ों बार मिल चुका हूं. लेकिन, काम के लिए कभी बात नहीं की। मैं कोर्ट से निकलते ही सबसे पहले सलमान खान को किया था।

सूरज बोले- सुसाइड नोट जिया की मां ने लिखा था; 10 सालों में एक AD तक नहीं  मिला | Jiah Khan Suicide Case; Sooraj Pancholi Speaks About Family  Situation - Dainik Bhaskar
File photo

इसके अलावा एक्टर ने ये भी बताया कि इस केस के चलते पिछले 10 सालों में मेरे करियर पर बहुत असर पड़ा है। इन 10 सालों में मैंने काम के सिलसिले में सबके दरवाजे खटखटाए। कॉर्पोरेट्स और स्टूडियो कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे, क्योंकी मेरे सिर पर तलवार लटक रही थी। वो लोग चाहते थे कि मुझे पहले क्लीन चिट मिल जाए।


deshhit news
, Jiah Khan, Jiah Khan case, Jiah Khan ko kisne mara tha, Jiah Khan murder, Jiah Khan murder cases, Jiah Khan Sooraj Pancholi, Jiah Khan Sooraj Pancholi ke beech kya hua tha, Jiah Khan Sooraj Pancholi ki love story, Jiah Khan Sooraj Pancholi relations, Jiah Khan Sooraj Pancholi relationship me tha ya nhi, Jiah Khan suside, Salman Khan, salman khan and Sooraj Pancholi me kya rishta hai, salman khan new movie 2023, Sooraj Pancholi, sooraj pancholi court se niklne ke baad salman khan ko message kyo kiya tha, Sooraj Pancholi ki girlfreind kaun hai, Sooraj Pancholi ki kitne girlfreind kaun hai, Sooraj Pancholi ko saza hua ya nhi, Sooraj Pancholi na apni girlfreind ko kyo mara tha, Sooraj Pancholi ne jiah khan ko kyo mara tha