नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन की शहजादा कल रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रैलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। शहजादा का ट्रेलर 12 जनवरी को मुंबई में लॉन्च किया था।
ये भी पढ़े: बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया शहजादा का ट्रैलर, फैंस बोले-‘ये बंदा दुनिया पर राज करेगा।
पठान

बता दें, इससे पहले पठान फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।
भेड़िया

नवंबर 2022 में वरुण धवन-कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।
फिल्म ’83’

इसी तरह दिसंबर 2021 में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ का ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।
साउथ की इन मुवी का ट्रैलर दिखाया गया बुर्ज खलीफा पर

इनके अलावा तमिल फिल्म ‘विक्रम’ , मलयालम फिल्म ‘कुरूप’ और रामगोपाल वर्मा निर्देशित ‘लड़की: एंटर द गर्ल ड्रैगन’ आदि फिल्मों के ट्रेलर भी बुर्ज खलीफा पर दिखाए गए थे।
हॉलीवुड की इन मुवी का ट्रैलर दिखाया गया बुर्ज खलीफा पर

वहीं, अगर हॉलीवुड की बात करें तो फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9′ का प्रोमो भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। वेनम’ और ‘ब्लैक ऐडम’ फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ का प्रोमो भी बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।
Edit By Deshhit News