गंगूबाई काठियावाड़ी और भीमला नायक के सामने क्या टीक पायेगी ‘’वलिमै’’?

25 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

कॉलीवुड स्टार अजित कुमार की नवीनतम फिल्म वलीमाई गुरुवार को बड़ी धूमधाम से रिलीज हुई। वलीमाई में, अजित कुमार एक बार फीर अपने प्रशंसक-पसंदीदा पुलिस वाले अवतार में लौते हैं। मूवी आज यानि 24 फरवरी को सिनेमा हॉल में रिलीज हुई है.  

नई दिल्ली: फैंस अपने स्टार की एक्शन थ्रिलर वलीमाई की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और और अब ये फिल्म सबके सामने है. अजित के प्रशंसकों ने गुरुवार को दक्षिण भारत में सुबह का शो देखने  के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और फिल्म से कुछ मदहोश करने वाले वीडियो ट्विटर पर साझा किये जो खूब वायरल हो रहे हैं.

कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि एक्शन दृश्यों की बात करें तो फिल्म ‘हॉलीवुड स्तर’ की है।

फिल्म को ज़ी स्टूडियोज और बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। बोनी कपूर ने बताया कि वलीमाई को तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज करेंगे। फिल्म में भावनात्मक तत्व, पारिवारिक तत्व, उत्कृष्ट एक्शन ब्लॉक और अजित द्वारा अद्भुत प्रदर्शन हैं। 

प्रशंसक अजित के पुलिस वाले अवतार को कितना पसन्द करते हैं इसका सुबूत उनकी पिछली फिल्मों जैसे अंजनेया, अररामबम, येन्नई अरिंदहाल और मनकथा से पता चलता है जिसमे अजित पुलिस के किरदार में हैं और  दर्शकों ने इसे खूब पसन्द किया. हालाँकि हमने मनकथा और अररामबम जैसी फिल्मों में उनके दमदार बाइक राइडिंग की झलक देखी है, अब वलीमाई में भी वह सभी को अपना टैलेंट दिखा रहे हैं.  जबरदस्त एक्शन दृश्यों के अलावा, अजित ने भावनात्मक दृश्यों को भी बखूबी पेश किया है. 

वहीं, फिल्म में बेमतलब का रोमांस नही है जो की मूवी का प्लस पॉइंट है इसके अलावा फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं। लेकिन अजित और उनके परिवार के भावनात्मक दृश्य वास्तव में हमारे धैर्य की परीक्षा लेते हैं।

यह देखकर फैंस काफी खुश है कि अजित अपने रोल्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और कुछ नया लेकर आये है. वहीं, घिसे-पिटे रोमांटिक गानों से दूर जाने का उनका फैसला भी उतना ही सराहनीय है। वलीमाई एक बेहतर मूवी के रूप में सा,सामने आती अगर इसे बस एक एक्शन थ्रिलर के रूप में पेश किया होता, जिसमें दर्शकों को लुभाने के लिए परिवार के अनावश्यक सबप्लॉट नहीं होते।

कार्तिकेय इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं जो सहजता से हर नकारात्मक भूमिकाओं को निभा लेते हैं ऐसेमे उनकी स्क्रीन प्रजेंस में अपने उपस्थिति का मिलान करना कठिन हो जाता है। हुमा कुरैशी भी एक्शन दृश्यों में उत्कृष्ट हैं। सुमित्रा, जीएम सुंदर, और अच्युत कुमार जैसे दिग्गजों ने न्यूनतम भूमिकाएँ निभाई हैं, बाकी कलाकारों के पास देने के लिए बहुत कुछ नहीं है।

इसे भी पढ़ेंUP Election 2022: CM योगी ने सपा को बताया ‘दंगेश’, रामायण के ‘लंकेश’ से की तुलना

जो चीज इस फिल्म को बाकियों से अलग करती है वो है स्टंट कोरियोग्राफर दिलीप सुब्बारायन द्वारा शानदार ढंग से निष्पादित एक्शन विभाग. वहीं सिनेमैटोग्राफर नीरव शाह के दृश्य फिल्म में क्लास और भव्यता का स्पर्श जोड़ते हैं।

180 मिनट की इस मूवी को और छोटा किया जा सकता था जिससे फिल्म बेवजह लम्बी नही होती. संक्षेप में, यह फिल्म अजित के प्रशंसकों और एक्शन प्रेमियों के लिए अच्छी है पर बाकि दर्शकों को शायद ही पसन्द आये.  इसके अलावा, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पवन कल्याण की भीमला नायक और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी काफी प्रभावित कर सकती है .