उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में 8700 करोड़ से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए लोगों किया संबोधित !

07 Apr, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में 8700 करोड़ से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मौके पर सीएम योगी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के एक-एक गांव का विकास किया है। पहले की सरकारें विकास और योजनाओं में पक्षपात करती थीं लेकिन अब प्रदेश के सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश के गांव-गांव तक सड़कें बनाई जा रही हैं। घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। हम प्रदेश की जनता को अपना परिवार मनाते हैं और हम अपने इसी परिवार के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए किरण कुमार रेड्डी , पार्टी छोड़ने की बताई वजह, कहा- कांग्रेस का सोचना है कि वे सही हैं और देश की जनता बाकी सब गलत हैं !

पहले आजमगढ़ को नकारात्मक वजहों से देशभर में जाना जाता था – सीएम योगी

Cm Yogi Rally:आजमगढ़ में सीएम योगी बोले- अब विकास कार्यों में नहीं होगी  कमी, बदल रही यहां की तस्वीर - Cm Yogi Adityanath Visit Azamgarh Today Gave  Gift Of 143 Crores In

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के बाद से जिले ने अपनी पहचान बदली है। उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ को नकारात्मक वजहों से देशभर में जाना जाता था लेकिन अब इसे विकास के गढ़ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पहले यहां के लोग बाहर जाते थे तो उन्हें किराए पर मकान तो दूर लोग उन्हें बड़ी ही हीन नजर से देखते थे, लेकिन आज उन्हें पूरे देश में इज्जत की नजर से देखा जाता है।  

बीजेपी की सरकार सरकार अपने पूरे परिवार का ख्याल रख रही है – अमित शाह

Amit Shah Attack On Bihar CM Nitish Kumar Says BJP Door Close For Him Now  Sorry State People | Amit Shah: 'नीतीश के लिए BJP के दरबाजे बंद', बिहार की  जनता से

वहीं, इस जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का फर्क है। पहले गांवों में बिजली नहीं मिलती थी। प्रदेश में 24 घंटे की बिजली केवल रमजान में मिलती थी लेकिन आज योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रत्येक गांव तक 24 घंटे बिजली पहुंच रही है। अमित शाह ने कहा कि पहली की सरकारें तुष्टिकरण करके प्रदेश की जनता को परेशान कर रही थीं लेकिन अब बीजेपी की सरकार के लिए पूरे प्रदेश की जनता उसका परिवार है और सरकार अपने पूरे परिवार का ख्याल रख रही है। 

2024 के चुनावों में भी यहां की जनता बीजेपी को ही वोट देंगे – अमित शाह

अमित शाह आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने साल 2014, 2017, 2019 और 2022 में भगवान भोलेनाथ की तरह आशीर्वाद दिया है। यहां की जनता ने बीजेपी के लिए भर-भर के वोट दिए और आपका ख्याल रखते हुए मोदी सरकार ने दिल्ली के खजाने खोल दिए। अमित शाह ने कहा कि आगामी 2024 के चुनावों में भी यहां की जनता बीजेपी को ही वोट देंगे और एकबार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। 

Amit shahazamgarhchief minister yogi adityanathdeshhit newsuttar Pradesh
News
More stories
कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए किरण कुमार रेड्डी , पार्टी छोड़ने की बताई वजह, कहा- कांग्रेस का सोचना है कि वे सही हैं और देश की जनता बाकी सब गलत हैं !
%d bloggers like this: