देश भर में छाई यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा, जानिए उनकी स्ट्रेटेजी

31 May, 2022
Deepa Rawat
Share on :
देश भर में छाई यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा, जानिए श्रुति शर्मा की स्ट्रेटेजी

सेंट स्टीफंस की पूर्व छात्रा श्रुति शर्मा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों के निरंतर समर्थन देने के लिए दिया…

UPSC CSE के अंतिम परिणाम में, महिला उम्मीदवारों ने टॉप तीन स्थान हासिल किए हैं। श्रुति शर्मा ने AIR 1 हांसिल कर पूरे भारत में छा गयीं, वहीं अंकिता अग्रवाल ने AIR 2 हासिल किया, जबकि चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने 3 रैंक हासिल की।

UPSC सिविल सेवा, 2021 जिसमें दिल्ली की श्रुति शर्मा ने अखिल भारतीय रैंक (AIR 1) हासिल कर अपना, अपने इंस्टिट्यूट और अपने परिवार का मान बढाया। अपनी सफलता से उत्साहित शर्मा ने कहा कि वह यूपीएससी परीक्षा पास करने के बारे में आश्वस्त थीं, लेकिन मेरिट सूची में पहले स्त्थान पर आना उनके लिए भी एक आश्चर्य का विषय था। जामिया मिलिया इस्लामिया कोचिंग अकादमी में श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी.

ये भी पढ़ें: सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020 की आरक्षित सूची

शर्मा, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएट हैं और उन्होंने ऑप्शनल विषय के रूप में इतिहास के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की है। सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद, शर्मा ने पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में सीट हासिल की। उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर टॉप किया. शर्मा सहित जामिया (आरसीए) के 23 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

UPSC टॉप करने के लिए श्रुति शर्मा की स्ट्रेटेजी

परिणामों के बारे में अपनी उत्तेजना व्यक्त करते हुए, श्रुति शर्मा ने कहा, “मैं अपने परिणाम से बहुत खुश हूं।” यूपीएससी 2021 के लिए अपनी तैयारी की रणनीति के बारे में बताते हुए, शर्मा ने कहा, “मेरी रणनीति अखबारों से अपने नोट्स बनाने और बेहतर प्रस्तुति के लिए उत्तर लेखन अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करने की थी। श्रुति ने बताया की वो अपने खुद के नोट्स बनती थी और किसी भी टॉपर के नोट्स का उपयोग नहीं किया है.

जब उनसे उनसे उनके सोशल मीडिया यूसेज के बारे में पुछा गया तो उन्होंने बताया की उन्होंने सोशल मीडिया को पूरी तरह से नहीं छोड़ा था. श्रुति ने बताया की, ‘मैंने संतुलित तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग किया है, इतना की में अपने दोस्तों से भी जुडी रहीं और इतना जादा भी नहीं की उनकी पढाई प्रभावित हो जाये.’ श्रुति का मन्ना है की लाइफ में संतुलन बनाना जरुरी होता है.

श्रुति शर्मा की मां रुचि शर्मा ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि वह खुश है। यह सब उसके प्रयासों के कारण है। उसे हमेशा से केवल पढ़ाई में दिलचस्पी थी, वास्तव में, हमें उसे सोने के लिए कहना पड़ता था। और जहा तक सोशल मीडिया की बात है तो उसने सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल किया था।”

ये भी पढ़ें: दिल्ली के शाहीन बाग ड्रग केस में NCB को नार्को-टेररिज्म मॉड्यूल पर शक

परिणाम घोषित होते ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया अकादमी के अधिकारी श्रुति के घर पहुंचे। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वाइस चांसलर और अकाउंटेंट और हेड प्रोफेसर नजमा अख्तर भी यूपीएससी टॉपर को बधाई देने शर्मा के आवास पर पहुंचीं। शर्मा के अलावा आरसीए के 23 छात्रों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है। अख्तर ने कहा कि शर्मा की सफलता विश्वविद्यालय की कोचिंग अकादमी द्वारा पेश किए गए माहौल का प्रमाण है। पिछले साल, एक टेलीविजन समाचार कार्यक्रम द्वारा केंद्र पर ‘यूपीएससी जिहाद’ में शामिल होने का आरोप लगाने और एक अल्पसंख्यक समुदाय को सिविल सेवाओं में घुसपैठ करने की साजिश में शामिल होने के बाद कोचिंग अकादमी पर काफी लांचन लगें थे।

प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए कुल 685 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल किया है। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ही परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई के संदेश आना शुरू हो गये।

News
More stories
सिद्धू मूसेवाला की मां ने अपने बेटे की मौत के लिए पंजाब के आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया