होली के दौरान उत्तरप्रदेश के अमरोहा में जिस बात का डर था हमे वो ही देखने को मिला, कारण था डीजे जिसके चलते अमरोहा में दो समुदायों के बीच जमकर विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया की विशेष समुदायें के लोगों ने होली खेल रहे लोगों पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। जिसका विडियो अब इन्टरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद कई आज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमे 16 लोगों की पहचान कर ली गई है। आखिर क्या है पूरा मामला आपको विस्तार से समझाते है।
नई दिल्ली: दरअसल भारत में इस साल होली और शब-ए-बारात एक ही दिन यानि 18 मार्च को थी। जिसके कारण सरकार और पुलिस महकमे को भी ये अंदेश था कि इस दौरान हिंदू मुस्लिम के बीच विवाद हो सकता है इस लिए पुलिस प्रशासन पहले से चौकना था और जिस बाद का डर था वो ही हमे उत्तरप्रदेश के अमरोहा जिले में देखने को मिला।

आपको बता दी यह घटना अमरोहा के मोहल्ला छंगा दरवाजा की है। जहाँ पर दोनों समुदायें के लोग आसपास रहते है इस इलाके में हिंदू समुदाय का मंदिर है, जबकि बगल में मस्जिद भी है। दोपहर करीब 1:20 बजे हिंदू समुदाय के लोग गुलाल लगाकर होली के जश्न में डूबे हुए साथ ही तेज आवाज के साथ डीजे पर डांस भी चल रहा था आपको मालूम हो की 1:30 बजे जुमे की नमाज का समय भी होता है।
इस दौरान नमाजियों ने डीजे की तेज आवाज को लेकर नाराजगी जताई और डीजे को बंद कराने की मांग करने लगे। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और थोड़ी देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। विशेष समुदायें के लोगों ने होली खेल रहे लोगों पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद दूसरी तरफ से जवाबी पत्थर फेंके गए। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाल लिया और क्षेत्र में हिंसा न फहले इसलिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया। जिसके बाद घायल लोगों को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया की सभी विडियो के आधार पर 40 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिसमे से 16 लोगों को पहचान भी हो गयी है पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में दंगाई बख्शे नहीं जाएंगे।
