केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रालय का कार्यभार संभाला

11 Jun, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली:  मोदी सरकार बनने के बाद मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। जिसके बाद मोदी अब मंत्रियों ने अपना-अपना पदभार संभालना शुरू कर दिया है। वहीं करनाल से सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने भी अपना पदभार संभाल लिया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बिजली मंत्री का पदभार संभाल लिया है। इसके अलावा मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने अपना पदभार संभाल लिया है।

बीते दिन मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा हुआ था, जिसमें हरियाणा के करनाल से सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल को दो मंत्रालय दिए गए हैं। उन्हें ऊर्जा मंत्रालय के अलावा शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले मनोहर लाल को मिलने वाले मंत्रालय हरदीप पुरी के पास थे। वहीं विभाग मिलने के बाद मनोहर लाल ने प्लैटफॉर्म X पर पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया।

News
More stories
अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला