अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला

11 Jun, 2024
Head office
Share on :

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने आज इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। अपना कार्यभार संभालते हुए वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया (Digital India) पहल ने पिछले 10 वर्षों में जन धन आधार और अन्य सक्षम कार्यक्रमों के माध्यम से परिवर्तनकारी बदलाव लाकर आम आदमी को सशक्त बनाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर ….

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि सरकार सेमीकंडक्टर तथा इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में भारत की वैश्विक बढ़त को मजबूत करने और प्रौद्योगिकी व डिजिटल केंद्र के रूप में भारत को मजबूत करने के अपने प्रौद्योगिकी-संचालित एजेंडे को आगे बढ़ाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया पहल ने आम आदमी को सशक्त बनाया है। पिछले 10 वर्षों में जन धन, आधार और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।

अश्विनी वैष्णव ने आज यहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है। श्री वैष्णव ने कल 3 करोड़ ग्रामीण एवं शहरी घरों के निर्माण के कैबिनेट के फैसले को दोहराते हुए कहा कि सरकार के पहले दिन कैबिनेट का प्रथम निर्णय गरीबों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार देश के लोगों की निरंतर सेवा करती रहेगी।

News
More stories
L Murugan ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला