आज वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली का 78000 करोड़ का बजट किया पेश, कई मायनों में खास है 9वां बजट !

22 Mar, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: आज दिल्ली का 78000 करोड़ का बजट पेश किया गया। बुधवार को वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली का 9 वां बजट पेश किया। बता दें, वैसो तो दिल्ली का बजट कल यानि 21 मार्च को पेश होना था। दरअसल, उपराज्यपाल ने दिल्ली के बजट पर दिल्ली सरकार से कुछ प्रश्न पूछे थे। जिसका जवाब दिल्ली सरकार ने नहीं दिए। जिसके बाद उपराज्यपाल ने कल बजट पेश करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में बजट को लेकर सियासत तेज हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बजट को लेकर कल पीएम मोदी और उपराज्यपाल पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने बजट रोकने पर देश के संविधान पर हमला होना बताया था। बहरहाल, सियासत को तेज होता देख बजट पेश करने की अनुमति दे दी गई। बता दें, इससे पहले के सभी 8 बजट मनीष सिसोदिया ने पेश किए थे लेकिन उन्हें 26 फरवरी को दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित घोटाले के आरोप में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। जिस पर आज वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश किया। दिल्ली का 9 वां बजट कई मायनों में खास है। जानते है दिल्ली के 9 वें बजट के मायने।

ये भी पढ़े: विधानसभा में उपराज्यपाल पर जमकर बरसे केजरीवाल, कहा – यह अहंकार को दिखाया गया है, कल पेश किया जाएगा दिल्ली का बजट !

दिल्ली के 9 वें बजट की खासियत

जानें दिल्ली बजट में इस बार क्‍या है खास! वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट  किया पेश

1- पूरे पीडब्ल्यूडी सड़क नेटवर्क के 1400 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण।
2- 26 नए फ्लाईओवर/अंडरपास और ब्रिज का निर्माण होगा।
3- 3 नए डबल डेकर फ्लाईओवर।
4- 1600 नई इलेक्ट्रिक बसें।
5- दिल्ली के 57 मौजूदा बस डिपो का विद्युतीकरण।
6- 3 ISBT वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे।
7- तीनों कूड़ों के पहाड़ों को समाप्त किया जाएगा।
8- मोहल्ला बस योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विकलांग की पेंशन हेतु 2,962 करोड़ रुपये प्रस्तावित

बता दें, दिल्ली बजट 2023-24 के लिए कैलाश गहलोत ने समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिए बजट 2023-24 का कुल बजट परिव्यय 4,744 करोड़ अनुमान पेश किया। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विकलांग एवं वंचित वर्गों के 8.82 लाख हितग्राहियों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण की पेंशन हेतु 2,962 करोड़ रुपये प्रस्तावित की है।

AAP leader manish sisodiya, cm arvind kejriwal, Delhi Budget 2023, Delhi budget 2023 ko kab pesh kiya gaya, Delhi budget 2023 ko pesh hone se kiu roka gaya tha, delhi government, Delhi ka 9th budget kab pesh kiya gaya, Delhi ka 9th budget kisne pesh kiya, Delhi ke 9th budget mai kiya hai khas, Delhi ke budget ki khasiyat, delhi latest news, Delhi updated news, Delhi’s 9th budget, deshhit news, Finance Minister Kailash Gehlot

Edit By Deshhit News