पीड़ित महिला सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली है। महिला अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी। 20 नवंबर को पति के साथ झगड़ हुआ था। गुस्से में आकर महिला दोपहर 12 बजे अपना घर छोड़कर पैदल ही अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल गई थी।
नई दिल्ली: सतना से एक ओर मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म को अंजाम चार लोगों ने दिया है। महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला भूखी और प्यासी छाबे पर खाना खाने के लिए आई थी। पर दंरिदों ने उसे अपनी ही भूख और प्यास का शिकार बना लिया।
ये भी पढ़े: दिल्ली के सफरदगंज में हुआ एक और एसिड अटैक,12 साल की लड़की हुई शिकार,हालात गंभीर!
क्या है पूरा मामला ?
पीड़ित दलित महिला का उसका पति से झगड़ा हुआ था और गुस्से में वो घर छोड़कर पैदल ही अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकल गई। रास्ते में महिला को भूख लगी तो वो खाने के लिए एक ढाबे पर रूक गई। ढाबे में खाना खाने के बाद जब महिला जाने लगी तो तीनों आरोपियों ने रात होने का बहाना कर उसे रोक लिया। पैदल चलने के कारण महिला काफी थक गई थी और इस वजह से वो भी रूकने के लिए मान गई।
कई दिनों तक किया गया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

इसके बाद रात 11 बजे आरोपित कमरे में घुसे और जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरेपितों ने महिला को बंधक बना लिया और कैद कर लिया। बता दें कि दोपहर को महिला से ढाबे का काम कराया जाता था और रात को उसके साथ ढाबे के कर्मचारी दुष्कर्म करते थे। इस दुष्कर्म की वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया है। जिसमें ढाबे का मालिक भी शामिल है। अपराध के मुख्य आरोपी ढाबा मालिक, कुक और एक कर्मचारी है।
चारों आरोपित गिरफ्तार

13 दिसंबर को जब ढाबे पर कोई नहीं था, इसी का मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और सीधे मैहर पहुंची। इसके बाद पति को आपबीती बताई। पति ने नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। बता दें कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महिला के पति ने मैहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आसपास के इलाके में पत्नी की तलाश भी की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। दुष्कर्म के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बता दें 23 नवंबर से महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात के अंजाम दिया जा रहा था।
पहले पति को छोड़ दूसरे पति के साथ रह रही थी महिला
पीड़ित महिला सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली है। महिला अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी। 20 नवंबर को पति के साथ झगड़ हुआ था। गुस्से में आकर महिला दोपहर 12 बजे अपना घर छोड़कर पैदल ही अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल गई। शाम 6 बजे महिला कंचन ढाबे में खाने के लिए रूकी, जहां उसके साथ चारों आरोपियों ने मिलकर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
Edit By Deshhit News