श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया गया,नोएडा पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार

09 Aug, 2022
Head office
Share on :

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ की टीम ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ में उसके करीबी से घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्रनर ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

नॉएडा/गौतमबुद्ध नगर : नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ख़बरों के मुताबिक, STF ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ तीन और साथियों के गिरफ्तार होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। और वह अपने करीबी के घर में छिपा था I पुलिस कमिश्रनर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है। 

News
More stories
CM धामी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली में हुए शामिल I