लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में AAP को झटका,लोकसभा सांसद सुशील रिंकू BJP में शामिल

27 Mar, 2024
Head office
Share on :

लोक सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बहुत बड़ा झटका जालंधर से सांसद सुशील कुमार ऑफ रिंकू ने आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा.

लोक सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बहुत बड़ा झटका जालंधर से सांसद सुशील कुमार ऑफ रिंकू ने आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा वही बात करें जालंधर से विधायक शीतल अंगूरल ने भी बीजेपी में शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विधिवत तौर से पटका पहनकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया

वही मीडिया से बात करते हुए सुशील कुमार ऑफ रिंकू ने अपना दर्द बताया आम आदमी पार्टी में सिर्फ धोखा है और छल कपट है 2019 में आम आदमी पार्टी से मैं सांसद बना और अपने क्षेत्र की जनता के लिए में कुछ नहीं कर पाया यह दिखाता है आम आदमी पार्टी में चाहे विधायक हो चाहे सांसद हो चाहे निगम पार्षद हो केजरीवाल जो कहेंगे वही सही है मैं जनता के लिए कुछ करना चाहता हूं और मोदी जी की नीतियों से प्रभावित हूं इसीलिए मैं भारतीय जनता पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

सुशील कुमार का रिंकू सांसद जालंधर पंजाब

रिंकू ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यप्रणाली का मुरीद बताया और कहा कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जालंधर के लिए नयी ट्रेन की मांग की तो उन्होंने वंदे भारत ट्रेन दी.

सुनील जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी पंजाब
शीतल अंगूरल विधायक जालंधर पंजाब

आम आदमी पार्टी के लोकसभा में एक मात्र सांसद थे रिंकू


गौरतलब है कि रिंकू 543 सदस्यीय लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद थे.  सांसद ने कहा कि वह पंजाब के विकास के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं, खासकर जालंधर में, और विकास परियोजनाओं को सुविधाजनक बनाने में कथित उपेक्षा के लिए आप के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया. 

News
More stories
दिल्ली में 1 दर्जन सट्टेबाज़ गिरफ्तार, नगदी हुए बरामद
%d bloggers like this: