दिल्ली में 1 दर्जन सट्टेबाज़ गिरफ्तार, नगदी हुए बरामद

27 Mar, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना पुलिस ने सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वीडियो:

दिल्ली के रोहिणी जिले के एंटी स्नैचिंग सेल ने सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को गेंबलिंग ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। रोहिणी जिला उपायुक्त के मुताबिक, प्रेम नगर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टा माफिया के विषय में पुलिस को जानकारी मिली थी।

जिसके बाद रोहिणी जिला एंटी स्नैचिंग सेल की टीम ने प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भाग्य विहार स्थित जुए के अड्डे पर छापा मारकर रैकेट का भंडाफोड़ कर 12 आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपियों के कब्जे से 83 हजार रुपए, सट्टा पर्ची, कॉपी, कंप्यूटर आदि सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गेंबलिंग ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विदिक करवाही में जुट गई है।

News
More stories
विकसित भारत संकल्प पत्र: भाजपा ने दिल्ली में जनता से सुझाव मांगे