नई दिल्ली: रणवीर कपूर की वाइफ और राहा की मम्मी आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रही हैं। जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्म आज के ही दिन 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। आलिया बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया भट्ट के पिता गुजराती और उनकी मां कश्मीरी-जर्मनी वशंज हैं। आलिया की एक बड़ी बहन शाहीन हैं। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट उनके पिता की पहली पत्नी की संतान हैं। फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट उनके चाचा हैं जबकि एक्टर इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी कजन्स हैं। आलिया अपनी स्टेप सिस्टर पूजा भट्ट से उम्र में 21 साल छोटी हैं। आलिया भट्ट के जन्मदिन पर हम आपको अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक बातें बताएंगे।
![Alia Bhatt First Salary: आलिया ने मम्मी को सौंप दी थी पहली कमाई, SOTY के लिए करण ने इतनी दी थी फीस - alia bhatt first paycheck for student of the year](https://akm-img-a-in.tosshub.com/aajtak/images/story/202208/alia_bhat_in_student_of_the_year-sixteen_nine.jpg?size=948:533)
- अगर आप सोचते हैं कि स्टूडेंट ऑफ दी ईयर आलिया की पहली फिल्म थी, तो आप गलत हैं। अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म संघर्ष में आलिया पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं थी। इस फिल्म में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। उस समय वो सिर्फ 6 साल की थीं।
![स्टूडेंट ऑफ द ईयर के 10 साल हुए पूरे, आलिया ने खुद से वादा कर मनाया जश्न - alia-celebrated-10-years-of-student-of-the-year - Nari Punjab Kesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2022_10image_17_46_252949401al3-ll.jpg)
2.आलिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के लिए आम एक्ट्रेस की तरह ऑडिशन दिए थे। माना जाता है कि फिल्म के लिए करीब 400 लड़कियों का ऑडिशन किया गया था। उन सब में से आलिया इस रोल को पाने में कामयाब रहीं ।
![](https://www.deshhit.news/wp-content/uploads/2023/03/image-4.png)
3.आलिया खुद को बहुत बड़ा फूड़ी बताती हैं, लेकिन स्टूडेंट ऑफ दी ईयर के लिए उन्हें अपनी ये आदत छोड़नी पड़ी थी। ऑडिशन के महज तीन महीने के अंदर आलिया ने अपना वजन 16 किलो तक कम किया था।
![Alia Bhatt to sing 'Samjhawan Unplugged' live from 'Humpty Sharma Ki Dulhania' - Hindi Filmibeat](https://hindi.filmibeat.com/img/2014/07/02-01-26-21-humpty.jpg)
4. आलिया एक्टिंग में ही नहीं बल्कि पेंटिंग और सिंगिंग में भी माहिर हैं। अपनी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में आलिया ने गाना गाकर अपने सिंगिंग स्किल्स भी दिखाए। आलिया काफी सुंदर चारकोल पेंटिंग भी बनाती हैं।
![Coexist by Aia Bhatt | Pulp - Top Advertising & Digital Agency, India](https://pulpindia.com/assets/images/coexistpulpindia5.jpg)
5. आलिया को जानवर बहुत पसंद हैं। वह उन्हें पालती भी हैं और आवारा जानवरों की मदद भी करती हैं। आलिया ने जानवरों और नेचर को डेडिकेट करते हुए अपना एक फेसबुक पेज भी बना रखा है, जिसका नाम है COEXIST by Alia Bhatt।
![Alia Bhatt Birthday: 29 साल की हुईं आलिया भट्ट, जानें भारत के अलावा किस देश की हैं नागरिक? – Khabarchalisa News](https://i0.wp.com/khabarchalisa.com/wp-content/uploads/2022/03/alia-bhattt.jpg?fit=650%2C450&ssl=1)
6. आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है और न ही उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। आलिया ने ब्रिटेन की नागरिता ली है और उनके पास संयुक्त राजशाही पासपोर्ट भी है।
7. हवाई जहाज में बैठने से आलिया को बहुत ही ज्यादा डर लगता है, इसलिए वह हवाई जहाज में सफर करने से कतराती हैं।
8. आलिया मानती है कि ज्यादा सोने से खूबसूरती बढ़ती है, इसीलिए वह अधिक से अधिक सोने का प्रयास करती हैं।
![मूंग दाल हलवा रेसिपी , Moong Dal Halwa Recipe In Hindi](https://recipesinhindi.net/wp-content/uploads/2019/10/moong-dal-ka-halwa-recipe-step-by-step-in-hindi.png)
9. इसके अलावा आलिया को मूंग की दाल का हलवा भी बहुत ही अच्छा लगता है।
10. आलिया भट्ट को अंधेरे से बहुत ज्यादा डर लगता है,जिसका कारण निक्टोफोबिया की बीमारी है।
![Rrr:ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में Rrr 2 को लेकर राजमौली का बड़ा खुलासा, फिल्म के सीक्वल पर कही यह बड़ी बात - Ss Rajamouli Statment On Rrr 2 Sequel Director Said Oscar](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/01/24/750x506/aaraaaraaara_1674562716.jpeg?w=414)
11. आज पूरे 30 साल की हो चुकी आलिया भट्ट 299 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए 8-10 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। दावा है कि आलिया ने राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ जिसे हाल ही में अपने सॉन्ग नाटू नाटू के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला है। फिल्म के लिए आलिया ने 9 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
![गंगूबाई काठियावाड़ी की कुल लागत कितनी, क्या बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई सही रास्ते पर है?](https://akm-img-a-in.tosshub.com/sites/ichowk/story/embed/202202/gangubai_650_022622095605.jpg)
12.वहीं, फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के आलिया ने संजय लीला भंसाली से 20 करोड़ रुपये फीस ली है। इसके अलावा, आलिया विज्ञापन और ब्रांड से भी मोटी कमाई करती हैं।
![Alia Bhatt ने टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड जीतने के बाद शेयर किया वीडियो, कहा- 'महिलाओं के लिए बहुत सारे नियम हैं' - Alia Bhatt shared video after winning Time 100 Impact Award](https://www.jagranimages.com/images/newimg/05102022/05_10_2022-alia_bhatt_win_time_100_23120535.jpg)
13.आलिया भट्ट एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से ज्यादा अवॉर्ड्स हासिल किए हैं।
14. जब आलिया SIX क्लास में अपनी स्टडी कर रही थी, तब वह रवि दुबे नाम के लड़के को बहुत ही ज्यादा पसंद करती थी। इसके बाद आलिया भट्ट को अली दादरकर नाम के लड़के से प्यार हुआ। यह उनके स्कूल के टाइम की बात है। इसके बाद जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनके कैरियर की स्टार्टिंग हुई, तब इनका नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा और आगे चलकर के इनका नाम अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ जुड़ा।
![Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding viral photos : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल](https://www.jagranimages.com/images/newimg/photogallery/14_4_2022_ranbirwedding3.jpg)
15.इन सभी एक्टर के साथ आलिया के अफेयर की चर्चा रहीं लेकिन उन्होंने शादी तो अपने बचपन के क्रश रणवीर कपूर से ही की। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 11 साल की थी तब उन्होंने पहली बार रणवीर कपूर को देखा था और तब से ही आलिया को रणवीर पर क्रश हो गया था और आलिया ने कॉफी विद करण में भी रणवीर से शादी करने की इच्छा जताई थी। आलिया और रणवीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी और शादी के कुछ महीनों के बाद ही आलिया और रणवीर पैरेंट्स बन गए।
![Inside photos of Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding Pics Ralia Shadi album pictures, Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Inside Pics: आलिया और रणबीर की शादी समारोह के अंदर की तस्वीरें, देखें](https://i.timesnowhindi.com/Alia_Bhatt_and_Ranbir_Kapoor_ki_shadi_pics.jpg)
16. आलिया ने 6 नंवबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया। आलिया और रणवीर ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा। भले ही आलिया की शादी उनके बचपन के प्यार से हो गई लेकिन अपनी शादी को लेकर आलिया के मन में एक और सपना था। आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह ग्रीस देश में जाकर शादी करना चाहती थी। इसी के साथ वह यह भी चाहती थी कि उनकी शादी में बहुत ही कम लोग आए। वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी और सबसे इंटरेस्टिंग बात आलिया ने यह बताई थी कि वह और लड़कियों की तरह लहंगा पहन कर शादी नहीं करना चाहती थी, बल्कि वह पजामा पहन कर शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं। आगे आलिया ने बताया था कि उन्हें एक ऐसे लड़के की तलाश अपने पति के तौर पर थी, जो शादी होने के बाद उनका दोस्त बन कर रहे।
Alia Bhatt Birthady Today, Alia bhatt ke life ke unknown fact, Bollywood latest news, bollywood news, Bollywood Updated News, deshhit news, Entertainment latest news, Entertainment news, Entertainment updated news
Edit By Deshhit News