MP के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कलेक्टर को अच्छे से सबक सिखाया है , क्या है पूरा मामला आईये आपको बताते है …
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं। इस बार बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार कलेक्टर पर भड़की हैं। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार पथरिया विधानसभा क्षेत्र के नरसिंह गढ़ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान कई महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची। इस शिविर में प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे थे। विधायक रामबाई को इसी बात पर गुस्सा आ गया और वे उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं।
दरअसल, उन्होंने कलेक्टर के दफ्तर में जाकर उनसे बात की और फिर भड़क गईं। महिला विधायक ने कहा कि ‘आपकी आंखें फूटी हैं क्या, कलेक्टर हो कि ढोर हो’। इस पुरे मामले की वायरल होने के बाद कलेक्टर ने एफआईआर कराने की बात भी कही है।
MLA रामबाई ने कलेक्टर को किया अपमानित

विधायक रामबाई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या आपकी आंखें फूट गई है, या फिर आप ढोर हो। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर से कहा कि “तुझे 2 रुपए की अक्ल नहीं है।” वहीं, मौजूद कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य विधायक की बात को लगातार अनसुना करते रहे। इसके साथ ही मौजूद महिलाओं से समस्या के समाधान की बात करते रहे। विधायक ने कहा कि जहां कलेक्टर एसी कमरों में बैठे रहते हैं, वहीं जिले की आम जनता अपनी परेशानी को लेकर इधर-उधर भटकती रहती है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता हैं।
दूसरी ओर महिलाओं के हित के लिए बोली विधायक
पूरी विडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है की विधायक ने महिलाओं के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाते हुए उनकी समस्याओं का निधान करने के लिए ही यह सब किया, जहाँ कई महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची वहां उनकी बात सुनने तक को कोई नहीं पंहुचा …. अब मसला यह है इस बात की में कितनी सच्चाई है और कितनी राजनीति है यह तो महिला विधायक ही जाने…

विधायक ने यह भी कहा कि कलेक्टर अपना काम करने बजाये एसी कमरों में बैठे रहते हैं, वहीं जिले की आम जनता अपनी परेशानी को लेकर इधर-उधर भटकती रहती है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता हैं। इन्ही का पक्ष रखने के लिए मैं बोल रही हूँ क्यों की आप उच्च आला अधिकारी हो आप आम जनता की सुनवाई नहीं करते ….
कलेक्टर ने कहा MLA रमाबाई के खिलाफ दर्ज करायेंगे FIR

इस मामले में दमोह जिले के कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य का कहना है कि विधायक ने पूरे प्लानिंग के साथ यह बेहूदा हरकत की है। इसलिए वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इस घटना की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक को दे दी है। गौरतलब है कि विधायक रामबाई की छवी एक दबंग विधायक के रूप में जानी जाती है, जहां पर वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती है।
Edited By Deshhitnews