शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम।

21 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। इस बार राम रहीम को शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली है। 25 जनवरी को शाह सतनाम सिंह का जन्मदिन है। बता दें, शाह सतनाम सिंह ने 27 वर्षों तक सिरसा डेरे की गद्दी को संभाला है। राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उर्फ रुहानी दीदी पहुंची।

ये भी पढ़े: नेपाल में 70 यात्रियों से सवार बस पलटी, 45 लोग हुए घायल।

40 दिन की पैरोल मिली है राम रहीम को

Shah Satnam Singh Ji Maharaj | सच्चे सतगुरू जी ने बच्चे को बख्शी नई जिंदगी

जानकारी के मुताबिक, शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है। राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है। इससे पहले भी राम रहीम अक्टूबर में 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

2017 से हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

बता दें, गुरमीत राम रहीम डेरा के सिरसा स्थित मुख्यालय में अपने आश्रम पर दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के दोष में 20 साल कारावास की सजा भुगत रहा है। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने दोषी ठहराया था। राम रहीम 2017 में बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से ही हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

रेप और हत्या का दोषी राम रहीम आज आएगा बाहर, सुनारिया जेल लेने पहुंचीं  हनीप्रीत - Rape and murder convict Ram Rahim will come out of jail today  Honey Preet reaches Sunaria

गुरमीत राम रहीम को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 2019 में 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया था।


25 january ko hai shah satnam singh ka janamdin
Dera Sacha Saudadeshhit newsHanipreet latest newsram rahim 14 din ki parool pr jail se aaya baharRam rahim latest newsRam rahim updated newsShah Satnam Singh ke janam din ke avsar pr 14 din ki parool pr aaya jail se bahar

Edit By Deshhit News

News
More stories
नेपाल में 70 यात्रियों से सवार बस पलटी, 45 लोग हुए घायल।
%d bloggers like this: