Rajasthan CM: राजस्थान का नया सीएम कौन होगा? भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री के रूप में किस नेता के नाम की घोषणा करती है, सभी की नजरें इसी पर टिकी हैं। वहीं बड़ी खबर आई सामने राजस्थान को आज शाम 4 बजे तक मिलेगा नया मुख्यमंत्री !राजस्थान में मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा ये कुछ घंटे बाद तय हो जाएगा। आज जयपुर में विधायक दल की बैठक होगी, इसके बाद सीएम के नाम की घोषणा कर की जाएगी।
जयपुर: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढड़ के बाद अब आज राजस्थान में बीजेपी मुख्यमंत्री का नाम तय करनेवाली है, शाम 4 बजे से जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, इससे पहले वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ समेत कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आ रहे हैं, वे तीनों प्रर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक लेंगे, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी राजस्थान में किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकती है, इस क्रम में एक नया नाम अनिता भदेल का सामने आ रहा है, सूत्रों के मुताबिक विधायक दल की बैठक में अनिता भदेल के नाम पर सहमति बन सकती है,जिस तरह से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री में चौंकाने वाले नाम तय किए गए हैं। उसी तर्ज पर काम हुआ तो राजस्थान में भी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।
सीएम की रेस में शामिल नेता वसुंधरा राजे भी
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सीएम रेस में शामिल नेता साइडलाइन कर दिए गए. राजनीतिक पंडितों का कहना है कि ऐसे में अब सीएम रेस में शामिल नेता को राजस्थान की जिम्मेदारी मिले, उम्मीद कम है. हालांकि, राजनीतिक जानकार कहते हैं कि राजे को साइडलाइन करना इतना आसान नहीं होगा. वसुंधरा राजे की राजस्थान की राजनीति में पकड़ मजबूत है. पार्टी अगर उन्हें साइडलाइन करती है तो ये बीजेपी का ही नुकसान होगा, क्योंकि सिर पर लोकसभा चुनाव है और राजे में जीत के नंबर लाने का हुनर है.

उधर, वसुंधरा राजे के आवास पर आज सुबह से बीजेपी के कई नेता पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इनमें पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल थे। प्रहलाद गुंजल का नाम भाजपा के विधायकों की लॉबिंग के लिए सामने आया था। प्रहलाद गुंजल विधानसभा चुनाव में कोटा उत्तर से शांति धारीवाल के सामने खड़े हुए थे और हार गए थे।
हमारे पास कई सशक्त महिला विधायक-जोगेश्वर गर्ग

वहीं भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा 115 विधायकों में कोई भी सीएम बन सकता है, महिला भी बन सकती है। हमारे पास कई सशक्त महिला विधायक हैं। जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि वसुंधरा राजे ने मुझे कॉल किया था और उनसे वार्ता हुई है। वहीं,राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “आज विधायक दल की बैठक है। माननीय पर्यवेक्षक आज पहुंच जाएंगे। उसके बाद बैठक होगी और शाम 5 बजे तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी…मैं इस रेस में नहीं हूं।”
राजनाथ सिंह समेत तीन पर्यवेक्षक रहेंगे मौजूद
विधायक दल की बैठक के लिए दोपहर डेढ़ बजे से बीजेपी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को विधायक दल की बैठक में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत कुल तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी। राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए गए। भाजपा को 115 सीट पर जीत के साथ बहुमत मिला है।
Tags : BJPRajasthan , RajasthanCM , Rajasthan , RajasthanCM , Rajasthan New CM