आज ही के दिन साल 1994 में एश्वर्या राय ने जीता था विश्व सुंदरी का खिताब, इस सवाल का अच्छा जवाब देकर बनी मिस वर्ल्ड

19 Nov, 2022
komal verma
Share on :

यह उपाधि दृष्टिकोण, सौंदर्य, बुद्धि, परिश्रम, संवेदनशीलता, व्यक्तित्व आदि के आधार पर दी जाती है। भारत ने यह खिताब छह बार अपने नाम किया है। पहला पेजेंट वर्ष 1966 में लंदन के लिसेयुम बॉलरूम में रीता फारिया द्वारा जीता गया था।

नई दिल्ली: आज 19 नवंबर है और आज की तारीख विश्व सुदंरी ऐश्वर्या राय के लिए बेहद खास है। 19 नवंबर वही तारीख है जब साल 1994 में ऐश्वर्या राय विश्व सुंदरी बनी थी। आज से 28 साल पहले ऐश्वर्या ने न केवल अपनी खूबसूरती से, बल्कि टैलेंट के दम पर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। आपको बता दें, नीली आंखों वाली यह सुंदरी जब मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। तब उनकी उम्र महज 21 साल थी। ऐश्वर्या राय से जो सवाल पूछे गए थे उनका एश्वर्या ने अच्छे जवाब देकर 86 देशों की सुंदरियों को मुकाबले में कड़ी मात दी थी और विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम कर लिया था। ये दूसरी बार था जब कोई भारतीय सुंदरी मिस वर्ल्ड बनी थी। 

ये भी पढ़े: 19 नवंबर को पीएम मोदी ने ईटानगर में ‘डोन्यी पोलो एयरपोर्ट’ का किया उद्घाटन

किस सवाल का जवाब देने पर एश्वर्या ने जीता विश्व सुंदरी का खिताब ?

Aishwarya Rai

1994 में विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या राय अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग कर रही थी, कई टेलीविजन विज्ञापनों में दिखाई देने के बाद, उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में प्रवेश किया,जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय के पास ऑफर्स की लाइन लग गई। उन्हें कई ब्रान्ड्स साइन करने लगे। धीरे-धीरे फिल्में भी मिलने लगीं। ऐश्वर्या सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ती चली गईं, लेकिन इसकी शुरुआत तो तभी हो गई थी, जब उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल का इंटेलिजेंट आंसर दिया। आज हम आपको वह सवाल बताने जा रहे हैं, जिसका जवाब देकर ऐश्वर्या ने यह प्रतियोगिता और वहां बैठे कई सारे जज का दिल, दोनों जीता था।

एश्वर्या ने सवाल का दिया यह जवाब और जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

Sushmita Sen

ऐश्वर्या ने सवाल पूछने के लिए जज कैथरिन कैली लैंग को चुना था। फिर उनसे सवाल पूछा गया कि अगर आज आप यह प्रतियोगिता जीत जाएं तो क्या करेंगी और 1994 की मिस वर्ल्ड में क्या खूबियां होनी चाहिए? इसके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा, ‘अभी हमने जितनी भी मिस वर्ल्ड देखीं हैं। उन सबमें दया भाव था। उनमें सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लिए भी दया थी, जिनके पास कुछ नहीं है। हमने ऐसे लोगों को देखा है, जो इंसान के बनाए बैरियर- राष्ट्रीयता और रंग से आगे देख सकता है। हमें उनसे भी बढ़कर देखने की जरूरत है तभी एक असली मिस वर्ल्ड एक सच्चा इंसान बन कर उभरेगी।’

इस प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन थीं उनके सामने

Sushmita Sen or Sushmita Sen

इस प्रतियोगिता में उनके सामने सुष्मिता सेन थीं। मिस इंडिया प्रतियोगिता के आखिरी चरण तक सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हो गया था। जज ने दोनों को ही 9.33 नंबर दिए थे । इसके बाद ये तय हुआ कि दोनों से एक-एक सवाल पूछा जाएगा जो इसका अच्छा जवाब देगा,वो मिस इंडिया का खिताब जीत जाएगा । इसी के साथ सुष्मिता सेन विजयी होकर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में गई थीं । वहीं दूसरे नंबर पर आने के चलते ऐश्वर्या विस वर्ल्ड प्रतियोगिता में गई थीं । 

अब हम आपको मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के बारे में बताएंगे……

  1. मिस वर्ल्ड एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो काफी पुराने समय से चली आ रही है। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का निर्माण 29 जुलाई 1951 को एरिक मॉर्ले द्वारा यूनाइटेड किंगडम में किया गया था। इस प्रतियोगिता का आदर्श वाक्य ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ है तथा यह मिस यूनिवर्स , मिस अर्थ और मिस इंटरनेशनल के साथ चार बड़ी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है।

2. यह उपाधि दृष्टिकोण, सौंदर्य, बुद्धि, परिश्रम, संवेदनशीलता, व्यक्तित्व आदि के आधार पर दी जाती है। भारत ने यह खिताब छह बार अपने नाम किया है। पहला पेजेंट वर्ष 1966 में लंदन के लिसेयुम बॉलरूम में रीता फारिया द्वारा जीता गया था।

Rita Faria

3. 28 वर्षों के अंतराल के बाद, 1994 में भारत ने सन सिटी, दक्षिण अफ्रीका में ऐश्वर्या राय के माध्यम से दूसरी बार जीत हासिल की। भारत ने 3 साल बाद 1997 में बाई लज़ारे, सेशेल्स में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरी बार खिताब जीता, जिसमें डायना हेडन को विश्व सुंदरी चुना गया।


Diana Hayden

4.1999 में, लंदन में आयोजित प्रतियोगिता में भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता, जिसमें युक्ता मुखी को विश्व सुंदरी का ताज पहनाया गया।


Yukta Mukhi

5.पांचवां खिताब वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा द्वारा जीता गया था, यह प्रतियोगिता लंदन में आयोजित की गयी थी।

Priyanka Chopra

6. इसके बाद छठा खिताब 17 साल बाद 2017 में मानुषी छिल्लर द्वारा जीता गया, जो चीन में सान्या सिटी एरिना में आयोजित किया गया था।

Manushi Chillar

Edit By Deshhit News

News
More stories
19 नवंबर को पीएम मोदी ने ईटानगर में 'डोन्यी पोलो एयरपोर्ट' का किया उद्घाटन
%d bloggers like this: