डीएम के आदेश पर हरिद्वार में दो अवैध स्टोन क्रेशरों को किया गया सील,लगाया गया 68 लाख रुपये का जुर्माना,पढ़े पूरी खबर

21 Aug, 2021
Head office
Share on :

हरिद्वार:  वैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन की टीम ने भोगपुर में दो स्टोन क्रेशरों को अवैध तरीके से रंगे हाथ पकड़ लिया। दो स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया गया है।और क्रशरों पर 68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को जनपद के भोगपुर क्षेत्र में कई दिनों से रात के समय कुछ स्टोन क्रेशरों द्वारा नदियों से अवैध खनन कर अवैध रूप से उप खनिज तैयार कर उप खनिज का अवैध भण्डारण परिवहन करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी एवं तहसीलदार हरिद्वार को इस अवैध खनन भण्डार परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने तथा अनियमित्ता पाये जाने पर संलिप्त स्टोन क्रेशरों को सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के लिये सीज करने के निर्देश दिये थे।
जिला खानन अधिकारी रवि नेगी, तहसीलदार शालिनी, उप राजस्व निरीक्षक आदि की संयुक्त टीम ने आज भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की,जिसमें अवैध खनन भण्डारण खनिज में संलिप्त दो स्टोन क्रेशरों-तिरूपति क्रेशर एवं कृष्णा क्रेशर की पैमाइश करने पर दोनों क्रेशरों द्वारा अवैध खनिज पाया गया।
संयुक्त दल की जांच में तिरूपति क्रेशर में लगभग छह हजार टन तथा कृष्णा क्रेशर में लगभग दस हजार टन अवैध खनिज पाया गया, जिसके लिये तिरूपति क्रेशर पर 23 लाख रूपये का तथा कृष्णा क्रेशर पर 45 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, दोनों क्रेशरों को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है। यह जानकारी जिला खान अधिकारी भू-वैज्ञानिक रवि नेगी ने दी। जिला खान अधिकारी ने बताया कि आगे भी खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

News
More stories
नागपुर मेट्रो परियोजना स्वच्छ के साथ ही टिकाऊ मॉडल बनने में सक्षम है : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी