चंपावत जिले के 464 मेधावी बच्चों की माताओं को मिलेगी कमला नेहरू पुरस्कार की धनराशि

18 Apr, 2024
Head office
Share on :

– 10वीं और 12वीं के 75 प्रतिशत से प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है पुरस्कार

– जिले में साढ़े चार सौ से अधिक विद्यार्थियों को दिया जाएगा पुरस्कार

उत्तराखंड में मेधावी छात्रों की माताओं को किया जाएगा सम्मानित, मिलेगा कमला  नेहरू पुरस्कार

चंपावत। जिले में कमला नेहरू पुरस्कार के तहत चार लाख 64 हजार की धनराशि जारी कर दी गई है। बोर्ड परीक्षाओं में 75 फीसदी अंक से ज्यादा प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों की माताओं को यह राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। विभाग की ओर से धनराशि मेधावी बच्चों की मातओं तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमिडिएट के कुल 464 बच्चों की माताओं को यह धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जानी है।

हाईस्कूल और इंटरमिडिएट की परीक्षाओं में 75 फीसद से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को कमला नेहरू पुरस्कार दिया जाता है।

Uttarakhand Now the mothers of students who score 90 percent or more in the  board examination will get Kamla Nehru Award | उत्तराखंड: बच्‍चे लाएंगे  अच्‍छे नंबर तो मम्मियों पर मेहरबान होगी

इसके लिए निदेशालय स्तर से शिक्षा विभाग को इस संबंध में बच्चों की सूची भेजी गई है। इसके तहत वर्ष 2023 में हाईस्कूल और इंटरमिडिएट के 75 फीसद से ज्यादा अंक लाने वाले जिले के 464 छात्र छात्राओं को यह धनराशि दी जानी है। धनराशि को मेधावी बच्चों की माताओं तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।जिले में वर्ष 2023 में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले हाईस्कूल के 277 और इंटरमिडिएट के 187 विद्यार्थी मिलाकर कुल 464 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं।

जिले में वर्ष 2023 के 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले मेधावी विद्यािथ्र्ायों की सूची विभाग को प्राप्त हो गई है। इसके तहत 464 बच्चों की माताओं को पुरस्कार की चार लाख 64 हजार की धनराशि दी जानी है। योजना के तहत प्रत्येक मेधावी की माता को एक हजार रूपए निदेशालय स्तर से जारी किए गए हैं। पुरस्कार की धनराशि पात्र विद्यार्थियों की माताओं तक पहुंचाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मिन्टो सिंह राणा, प्रधान सहायक कार्यलय मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत।

कृष्ण नंद नैनवाल

News
More stories
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराना शीर्ष प्राथमिकता :पुलिस अधीक्षक