अल्पसंख्यक आयोग जनसुनवाई: शिकायतों का त्वरित समाधान, लापरवाह अधिकारियों को नोटिस

10 Jun, 2024
Head office
Share on :

देहरादून: अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा देहरादून में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई में:

प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग को प्राप्त हुई आम जन की शिकायतों को लेकर आयोग द्वारा देहरादून में अल्पसंख्यक आयोग सभागार में जनसुनवाई आयोजित करी गई। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब के द्वारा लोगों की शिकायतों को सुना गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी उनकी समस्या के निवारण को लेकर निर्देश जारी किए गए। उसके साथ ही कुछ मामलों में लापरवाही बरतने को लेकर नोटिस पुलिस अधिकारियों को भी जारी किए गए।

Tags : #अल्पसंख्यकआयोग #जनसुनवाई #शिकायत #समाधान #न्याय #अधिकार #पुलिस

रिपोर्ट शुभम कोटनाला