लखनऊ: 22 फरवरी से 09 मार्च, 2024 तक आयोजित होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं।

21 Feb, 2024
Head office
Share on :

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 09 मार्च 2024 तक चलेंगी। यह परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जााएंगी। इनमें पहली शिफ्ट में हाईस्कूल के स्टूडेंट्स के लिए और दूसरी शिफ्ट में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम का आयोजन करेगा। 

बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी :

  • कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए परीक्षाएं आयोजित होंगी।
  • परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित होंगी:
    • सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
    • दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
  • परीक्षाओं के लिए 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।

बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 8265 परीक्षा केन्द्र बनाए गए।

इसके लिए 8265 केन्द्र व्यवस्थापक, 8265 वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, 8265 स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, 1273 सेक्टर मैजिस्ट्रेट, 424 जोनल मैजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं और 405 सचल दलों का गठन किया गया है

बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल 29,47,311 एवं इण्टरमीडिएट 25,77,997, कुल 55,25,308 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे।

राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम, लखनऊ का टोलफ्री
नम्बर-1800 180 6607, 1800 180 6608

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज का टोलफ्री
नम्बर- 1800 180 5310, 1800 180 5312

इस साल पहली बार परिषद के पांचों क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गोरखपुर और मुख्यालय प्रयागराज में भी एक-एक कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित की गई है

News
More stories
पश्चिम बंगाल: पुलिस अधिकारी पर "खालिस्तानी" कहकर हमला करने का BJP नेता पर लगा आरोप