देहरादून में मजदूर संगठनों ने बेघरी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया

10 May, 2024
Head office
Share on :

देहरादून, 10 मई 2024: कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने आज देहरादून में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्य सरकार पर मजदूरों और गरीब परिवारों को बेघर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार यह जानते हुए भी कि इन लोगों के पास रहने के लिए कोई और विकल्प नहीं है, उन्हें मलिन बस्तियों से बेदखल कर रही है।

बेघर करने पर मजदूर संगठनों का आंदोलन

देहरादून में कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने आयोजित प्रेस वार्ता करी। जिसमे राज्य के मजदूर संगठनों ने आरोप लगाए की मजदूर एवं गरीब परिवारों पर अत्याचार हो रहे हैं। जबकि सरकार को पता है की मलिन बस्ती में रहने के अलावा गरीब परिवारों के लिए कोई भी और विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि अदालत में जारी याचिकाओं के बहाने सैकड़ो परिवारों को बेघर करा जा रहा है 8 साल में कई बस्तियों का सर्वेक्षण कर जन आंदोलन के बाद 2018 में अध्यादेश लाकर सरकार ने आश्वासन दिया था की 3 साल के अंदर मजदूर बस्तियों के लिए स्थाई व्यवस्था बनाया जाएगा लेकिन वह कानून अभी 2024 में खत्म होने जा रहा है। लेकिन एक भी बस्ती के लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई है।

बाइट: हीरा सिंह बिष्ट इंटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि इस प्रकार गरीबों मजदूरों के साथ अत्याचार होगा तो हम निश्चित रूप मैं सड़कों पर उतरेंगे।

शुभम कोटनाला