कोटा: भाजपा ने की शहर में प्याऊ संचालन की शुरूआत

28 May, 2024
Head office
Share on :
भाजपा ने शहर में प्याऊ संचालन की शुरूआत की

कोटा, 28 मई 2024: भीषण गर्मी के मौसम में आम जनता और यात्रियों को शीतल जल की आवश्यकता होती है। इसके लिए शहर भाजपा ने सोमवार को प्याऊ लगाने का अभियान शुरू किया। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उद्योग नगर क्षेत्र में प्याऊ का उद्घाटन किया।

कोटा। भीषण गर्मी में आमजन व राहगीरों को शीतल जल से राहत मिले, इसके लिए शहर भाजपा ने सोमवार को प्याऊ लगाने के अभियान की शुरूआत की। शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उद्योग नगर क्षेत्र में प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं से भीषण गर्मी से आमजन को राहत दिलवाने के लिए व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया है, वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पहल करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में भाजपा की ओर से शहर के मुख्य विभिन्न स्थानों पर प्याऊ संचालन प्रारंभ किया जाएगा ताकि भीषण गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी मिल सके। जैन ने कहा कि स्पीकर बिरला की पहल पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से व्यापारियों को शहर के सभी प्रमुख बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर अपने प्रतिष्ठानों के बाहर मटके रखने व नियमित रूप से शीतल जल की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

स्पीकर बिरला ने रविवार को पार्कों में पक्षी घर लगाने व चप्पल वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की है, भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम खंडेलवाल ने प्याऊ संचालन की जिम्मेदारी ली। इस दौरान जिला महामंत्री मुकेश विजय, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौड़ा, देवेंद्र राही, लक्ष्मण सिंह खींची, पूर्व पार्षद राम शंकर माली, रेखा खेलवाल, जयदेव सुखेजा, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, रविन्द्र सिंह हाड़ा, साहिल मिर्ज़ा, कृष्ण मुरारी सामरिया, रामनिवास मेहता, जावेद खान मिंटा, किशोर सिंह, शर्मिला रघुवंशी, दिनेश नागर, अंकिता शर्मा, दुर्लभ चौहान, अमित मिश्रा, विशाल गुप्ता ,मुकेश मलकानी, राज मलिक, श्रीचंद मलकानी, अनु खेलवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

News
More stories
प्रमुख शासन सचिव ने नांता ट्रैचिंग ग्राउंड और नगर निगम कार्यों का निरीक्षण किया