केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे; होगी साउथ इंडियन वेडिंग

20 Apr, 2022
Deepa Rawat
Share on :

भारतीय कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ऐसा लगता है कि जल्द ही एक और सेलेब्रिटी कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जी हाँ, फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद, इस साल हमें एक और ‘बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग’ देखने को मिलने वाली है। हम बात कर रहे है भारतीय कप्तान केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के शादी की! खबरों की मानें तो सुनील और माना शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर केएल राहुल 2022 की ‘विंटर’ शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द ही दक्षिण भारतीय तरीके से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस जोड़े ने पिछले साल अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया जब दोनों अथिया के भाई अहान शेट्टी की पहली फिल्म प्रीमियर में हाथ में हाथ डाले नजर आए। बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले काफी समय से साथ हैं। चर्चा है कि यह जोड़ी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वे इसी साल शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री की दक्षिण भारतीय शादी होगी।

शेट्टी परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। दोनों के माता-पिता अथिया और केएल राहुल से बहुत प्यार करते हैं और अगर सब कुछ ऐसा ही चलता रहा, तो 2022 समाप्त होने से पहले दोनों पति-पत्नी होंगे।

इसे भी पढ़ेंLoudspeaker controversy: राज ठाकरे ने दी चेतावनी तो उद्धव सरकार आई हरकत में, बिना इजाजत के नहीं लगेगा लाउडस्पीकर

चूंकि सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ है और वह एक दक्षिण भारतीय हैं, उनका होने वाला दामाद भी मैंगलोर से ही है- यही वजह है की इस जोड़े का विवाह दक्षिण भारतीय रीती रिवाज से होगा। हालाँकि यह बीएस एक अंदाजा है, सुनील शेट्टी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

मालूम हो, भारतीय कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह केएल राहुल के साथ उनके लगभग सभी हालिया क्रिकेट दौरों पर भी गई हैं। जून में भी राहुल ने इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रवाना होने से पहले अभिनेत्रि को अपने साथी के रूप में सूचीबद्ध किया था, और bcci को इसकी सूचना दी थी। हालाँकि, दोनों की शादी की तारीख तो अभी सामने नही आई है लेकिन इस खबर से उनके फंस वकिय काफी खुश होंगे.

News
More stories
मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट, यहाँ देखें
%d bloggers like this: