कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने वाली है कियारा आडवाणी, “सत्यप्रेम की कथा” का धांसू टीजर रिलीज !

18 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद कियारा आडवाणी अब वापस से स्पीड पकड़ ली हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की पिछली फिल्म “भूल भुलैया 2” बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। एक बार फिर दोनों की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। जिसका फैंस ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे। जी हा… कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म “सत्यप्रेम की कथा” का टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़े: परिणीति चोपड़ा है करोड़ो की मालकीन, तो एक्ट्रेस के होने वाले दूल्हे राजा के पास कितनी है संपत्ति, जान कर हो जाएगे हैरान !

SatyaPrem Ki Katha Teaser: कियारा से कार्तिक ने किए कई वादे, कर पाएंगे  पूरे? 'सत्यप्रेम की कथा' का रोमांटिक टीज़र रिलीज़ | Kartik Aaryan Kiara  Advani Movie SatyaPrem Ki Katha ...
File photo

जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था उसी दिन से फैंस एक बार फिर पर्दे पर कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री देखने के लिए उत्सुक थे। आज यानी 18 मई को फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला टीजर जारी कर दिया है। जो बेहद शानदार लग रहा है। इस ट्रेलर में रोमांस और इमोशंस सभी कुछ एक साथ दिखाया गया है। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

File photo

फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। “सत्यप्रेम की कथा” के टीजर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के डायलॉग से होती है। कार्तिक कियारा के लिए अपने दिल का हाल बयां करते दिख रहे हैं। वो कहते हैं कि- “बातें जो कभी पूरी न हो, वादे जो अधूरे न हो, हंसी जो कभी कम न हो, आंखे जो कभी नम न हो, और अगर हो तो बस इतना ज़रूर हो, आंसू उसके हो पर आंखे मेरी हो।”

Satyaprem Ki Katha Trailer | Kartik Aryan | Kiara Advani | Satyaprem Ki  Katha Official update - YouTube
File photo

इसके बाद कार्तिक और कियारा की खूबसूरत रोमांटिक कैमिस्ट्री स्क्रीन पर नजर आती है। फिल्म का गाना “आज के बाद तू मेरी रहना” की धुन भी लोगों को टीज़र में सुना दी गई है। टीजर के रिलीज होते ही फैंस इसे बेहद ही पसंद कर रहे हैं।  

Satyaprem Ki Katha teaser: Kartik Aaryan, Kiara Advani's reunion promises  to be 'the musical romance of the year' | Entertainment News,The Indian  Express
File photo

टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है, जिसके मुताबिक फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कियारा आडवाणी की शादी के बाद ये पहली फिल्म है जो रिलीज हो रही है। ऐसे में फैंस कियारा को स्क्रीन पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।  

Satyaprem Ki Katha First look teaser | Kartik Aryan | Kiara Advani |  Satyaprem Ki Katha trailer - YouTube
File photo

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले “सत्यनारायण की कथा” रखा गया था लेकिन मेकर्स ने जैसे ही फिल्म के टाइटल का ऐलान किया उसके बाद कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई। कुछ समुदायों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। इसलिए फिल्म के मेकर्स ने इसका नाम बदलकर “सत्यप्रेम की कथा” कर दिया।  

deshhit news, Kiara Advani, Kiara Advani and Karthik Aryan, Kiara Advani and Karthik Aryan ki film, Kiara Advani and Karthik Aryan ki movie, Kiara Advani and Karthik Aryan ki movie SatyaPrem Ki Katha, Kiara Advani and Siddharth Malhotra Wedding, kiara advani first movie, SatyaPrem Ki Katha, SatyaPrem Ki Katha full movie, SatyaPrem Ki Katha kiara and kartik romentic scance, SatyaPrem Ki Katha relase date, SatyaPrem Ki Katha romantic seen, SatyaPrem Ki Katha teaser, Siddharth Malhotra and Kiara Advani