मेट्रो विहार, फेज़ 2 होलम्बी कलाँ, न्यू दिल्ली‌ में चैत्र नवरात्रों में श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा।

13 Apr, 2024
Head office
Share on :

मेट्रो विहार, फेज़ 2 होलम्बी कलाँ, न्यू दिल्ली‌ में पिछले 10 स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 10 वर्षों चैत्र नवरात्रों में अयोजित होने वाली कलश यात्रा निकाले जानें की पंरपरा चली आ रही है। इसी क्रम के अन्तर्गत नवरात्रों में आज स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।


इस कलश यात्रा में स्थानीय महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। वर्षों से प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र होने वाली इस कलश यात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं के प्रतिभाग करने से कलशो की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही हैं।
यह कलश यात्रा शिव शक्ति मंदिर से आरंभ हो कर मेट्रो विहार फेज 1 और 2 की नगर परिक्रमा के बाद वापस शिव शक्ती मंदिर में स्थापित की जाती है।

मां भगवती का सुमिरन करते हुए भक्त रूपी सैकड़ो महिलाएं कलश उठा गाजे बाजे के साथ इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ किया जाता इस यात्रा में भगवान के स्वरूप की अद्भुत झाकीयों को भीं शामिल किया जाता हैं।

इस बार की यात्रा में बाबा खाटू श्याम की निशान एवम् पालकी यात्रा भीं इस कलश यात्रा में शामिल की गई। जिसमें बाबा खाटू श्याम की पालकी निकलें से पूर्व, दिल्ली नगर निगम द्वार यात्रा के मार्ग पर टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया इसके बाद मां भगवती की भव्य मूर्ति की पूजा अर्चना कर कलश यात्रा आरंभ हुई।

श्रद्धालु भक्ति भाव से मां भगवती के भजनों को गाते हुए मेट्रो विहार फेज 1 और 2 की परिक्रमा की और यात्रा की समाप्ति शिव शक्ति मंदिर पर हुई।

News
More stories
आम आदमी पार्टी द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जयन्ती के दिन राजनीतिक अभियान की घोषणा करना निंदनीय -- वीरेन्द्र सचदेवा