आम आदमी पार्टी द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जयन्ती के दिन राजनीतिक अभियान की घोषणा करना निंदनीय — वीरेन्द्र सचदेवा

13 Apr, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी अब राजनीतिक रूप से पूरी तरह हताश हो चुकी है और अब देश के गौरव पुरुषों के नामों को भी अपने राजनीतिक विवादों से जोड़ने में भी संकोच नही कर रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है आज मंत्री गोपाल राय द्वारा कल बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ के नाम पर राजनीतिक अभियान छेड़ने की घोषणा बहुत ही दुखद है और निंदनीय है।

सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल एवं उनके साथी आज संविधान की दुहाई दे रहे पर स्वंय जब संवैधानिक व्यवस्थाओं की अवहेलना करके सरकारी पॉलिसियों में बदलाव कर रहे थे, सरकारी को टर्मिनस नौकरियों पर मनमानी नियुक्तियां कर रहे थे और संविधान की अवहेलना करके गणतंत्र दिवस बाधित कर रहे थे उस दिन उन्हे संविधान के सम्मान का ध्यान क्यों नही आया था।

विनोद रस्तोगी दिल्ली

News
More stories
गोपाल राय ने केजरीवाल के संदेश के आधार पर लिया निर्णय लिया डॉ. अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को ‘संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ’ दिवस के रूप में बनाएगी ‘‘आप’’-