Jharkhand : अब झारखंड से अयोध्‍या जाना हुआ आसान, चलेंगी ये 6 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें ट्रेनों के नाम और शेड्यूल

23 Jan, 2024
Head office
Share on :

रांची : अयोध्‍या नगरी जानें के लिए हैं बेताब तो यह खबर आपके लिए है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर के सैकड़ो भक्त अब रामलला की एक झलक और उनके दर्शन पाने के लिए काफी उत्सुक है. इसपर गौर देते हुए झारखंड से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन (Aastha special train) चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है. बता दें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने 29 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक विभिन्न दिनों में रांची, बोकारो, टाटा, हावड़ा और बालासोर से आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. बता दें, सभी 6 स्पेशल ट्रेने गोमो से होकर गुजरेगी. बता दें, यात्रियों को IRCTC से टिकट बुक करनी होगी.

टाटा-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन
1. 2 फरवरी को दोपहर 2:50 बजे टाटा से खुलेगी. राउरकेला, हटिया होते हुए रात 9:40 बजे रांची, दोपहर 12:10 बजे बोकारो, दोपहर 1:13 बजे गोमो और अगली दोपहर 12:00 बजे अयोध्या नगरी पहुंचेगी.

2. 4 फरवरी को रात 8:35 बजे अयोध्या नगरी से खुलेगी. अगले दिन सुबह 9:45 बजे गोमो, 10:45 बजे बोकारो और दोपहर 1:40 बजे रांची, हटिया, राउरकेला और खड़गपुर होते हुए रात 8:30 बजे टाटा पहुंचेगी.

हावड़ा-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन
1. 5 फरवरी को रात 8 बजे हावड़ा से खुलेगी. टाटा, पुरुलिया, भोजूडीह होते हुए सुबह 4:20 बजे गोमो जायेगी और दोपहर 3:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

2. 7 फरवरी को रात 8:35 बजे अयोध्या से खुलेगी. और अगली सुबह गोमो व भोजुडीह, पुरुलिया और टाटा होते हुए सुबह 9:45 बजे हावड़ा शाम 7:30 बजे पहुंचेगी.

बोकारो-दर्शन नगर (अयोध्या) आस्था स्पेशल ट्रेन
1. 5 और 26 फरवरी को दोपहर 3:15 बजे बोकारो से खुलेगी. गोमो शाम 4:25 बजे पहुंचेगी. कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, वाराणसी, जौनपुर और अकबरपुर होते हुए अगली सुबह 3:20 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

2. 7 व 29 फरवरी को अयोध्या से सुबह 8 बजे खुलेगी. जौनपुर, वाराणसी होते हुए शाम 6:20 बजे गोमो और 7:35 बजे बोकारो पहुंचेगी.

रांची-दर्शन नगर अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन
1. 12 फरवरी को 12:45 बजे रांची से खुलेगी. दोपहर 3:10 बजे बोकारो और शाम 4:25 बजे गोमो. फिर कोडरमा, गया, वाराणसी होते हुए दोपहर 3:20 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी.

2. 14 फरवरी को सुबह 8 बजे अयोध्या धाम से खुलेगी. वाराणसी, गया व कोडरमा होते हुए शाम 6:20 बजे गोमो, 7:35 बजे बोकारो और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी.

टाटा-दर्शन नगर अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन
1. 29 जनवरी और 19 फरवरी को 11:50 बजे टाटा से प्रस्थान करेगी. चांडिल और पुरुलिया होते हुए दोपहर 3:10 बजे बोकारो और शाम 4:25 बजे गोमो पर ब्रेक लेगी. यह कोडरमा, गया व वाराणसी होते हुए अगली सुबह सुबह 3:20 बजे दर्शननगर अयोध्या धाम पहुंचेगी.

2. वहीं, 31 जनवरी और 21 फरवरी को दर्शन नगर अयोध्या से सुबह 8 बजे खुलेगी. वाराणसी, गया और कोडरमा होते हुए शाम 6:22 बजे गोमो, 7:35 बजे बोकारो और रात 11:00 बजे टाटा पहुंचेगी.

बालेश्वर-दर्शन नगर (अयोध्या) आस्था स्पेशल ट्रेन
1.16 फरवरी को सुबह 10:30 बजे बालेश्वर से खुलेगी. हिजली, मिदनापुर, विष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजुडीह होते हुए शाम 4:25 बजे गोमो स्टेशन पहुंचेगी. फिर कोडरमा, गया और वाराणसी होते हुए दोपहर 3:20 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

2.18 फरवरी को सुबह 8 बजे अयोध्या से खुलेगी. वाराणसी, गया और कोडरमा होते हुए शाम 6:22 बजे गोमो पहुंचेगी. इसके बाद भोजूडीह, आद्रा, बाकुंडा, मिदनापुर होते हुए दोपहर 1:00 बजे बालासोर पहुंचेगी.

News
More stories
जयपुर में एक व्यक्ति ने ब्याज माफिया से परेशान होकर किया सुसाइड