नई दिल्ली: कल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर आपराधिक साजिश रचने, शराब माफियों के हित के मुताबिक, पॉलिसी बनाने, खातों में हेरा फेरी और रिश्वत लेने समेत कई आरोप हैं।
ये भी पढ़े: क्या है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मातृभूमि योजना?

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्मे 51 साल के मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवील के करीबी है। वह आप में नंबर दो नेता माने जाते हैं। मनीष सिसोदियो ने डिप्लोमा के बाद पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में जीरो ऑवर प्रोग्राम होस्ट किया। सिसोदिया ने एक टीवी चैनल में भी काम किया है।

2006 में उन्होंने पब्लिक कॉज रिसर्च नामक फाइंडेशन शुरु किया। इस एनजीओ के जरिए सिसोदियो ने कई सामाजिक कार्य किए। उन्होंने 2011 में अन्नाहजारे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सिसोदिया ने 2013 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2015 से वह दिल्ली के डिप्टी सीएम है। उनके पास शिक्षा, वित्त , योजना पर्यटन, समेत कई विभाग है। वह पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक है।

सिसोदियो को सर्वश्रेष्ठ शिश्रामंत्री का पुरस्कार मिला है। उनकी बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को भी पुरस्कार मिला। वह 2016 में सबसे प्रभावशाली 100 भारतीयों की सूची में रहे।
Edit By Deshhit News