दो करोड़ के लालच में पति ने अपनी ही पत्नी का कराया कत्ल !

01 Dec, 2022
Employee
Share on :

राजस्थान के जयपुर में पति ने कराया दो करोड़ के लालच में पत्नी का कत्ल,हिस्ट्रीशीटर को करीब 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। हरमाडा़ थाना पुलिस ने आरोपी महेश चंद्र और हिस्ट्रीशीटर के साजिशकर्ताओं को भी अपने हिरास्त में ले लिया है।

राजस्थान : खबर राजस्थान के जयपुर से हैं जहा कुछ दिन पहले एक महिला की एसयूवी से टक्कर के दौरान मौके पर ही मौत हो गई थी। जब महिला अपने चचेरे भाई के साथ बाईक पर बैठकर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी। तभी एक कार ने पीछे से आकर बाईक को टक्कर मार दी। जिसके दौरान महिला की मौत हो गई। जब पुलिस ने शुरुआत में छानबीन की तो इसे एक हादसा ही माना था, लेकिन गंभीरता से जांच करने पर एक ऐसा मामला सामने आया। जिसे सुनकर सब लोग हैरान हो गए। जांच के दौरान पुलिस को ये पता चला कि 5 अक्टूबर को एसयूवी से बाईक को टक्कर लगना कोई हादसा नहीं था, बल्कि वो एक साजिश था, कुछ समय के पश्चात पुलिस को कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे। जिससे ये पता लगा कि उसकी पत्नी की मौत से कातिल को काफी ज्यादा फायदा हो सकता था। क्योंकी उसकी पत्नी के नाम पर 1.90 करोड़ का बीमा था।

यह भी पढ़े :- श्रद्धाहत्याकांड को लेकर बुलाई गई थी पंचायत,अपनी बेटी के प्रेमी के पिता को देख भड़की महिला ने शख्स को मंच पर बरसाई चप्पल

1.90 करोड़ के लालच में ही कातिल ने अपने पत्नी का कत्ल करा दिया था। इस काम को करने के लिए उसने हिस्ट्रीशीटर को करीब 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें से 5 लाख उसने एडवांस में दिया था। हरमाडा़ थाना पुलिस ने आरोपी महेश चंद्र और हिस्ट्रीशीटर के साजिशकर्ताओं को भी अपने हिरास्त में ले लिया है। पुलिस को इस साजिश की भनक तब लगी। जब आरोपी महेश चंद्र और मृतक शालू की शादी में तनाव होने लगा। तनाव के बाद भी महेश ने अपनी पत्नी के नाम पर बीमा पॉलिसी करवाया था। दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे। दोनों का अलग रहना और फिर महेश का अपनी पत्नी के लिए बीमा पॉलिसी करवाना, ये बात पुलिस को खटक रही थी, इसी बात से पुलिस को संदेश हुआ।

महेश चन्द्र और शालू

महीनों से साजिश में जुटा था पति, पहले पॉलिसी खरीदा फिर किया, हत्या का प्लान

मामले की जाचं में जुटी पुलिस ने बताया कि, हमें करीब 20 दिन पहले ही इस बात का पता चला कि यह मामला बीमा इंश्योरंस से जुड़ा था। शालू ने 2019 में महेश के खिलाफ उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने महेश के खिलाफ जाच शुरु कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कई महीनों से महेश अपनी पत्नी के खिलाफ साजिश कर रहा था।

पुलिस ने साथ-ही-साथ ये भी बताया कि शालू को मंदिर भेजना ये भी महेश की साजिश थी, जिस दिन शालू मंदिर जा रही थी। उस दिन महेश शालू के घर के बाहर ही उसके मंदिर जाने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही शालू मंदिर के लिए घर से बाहर निकली वैसे ही महेश ने हिस्ट्रीशीटर को संकेत किया, जिसको सुपारी दी थी।

Written By : Deshhit News Teem

News
More stories
श्रद्धाहत्याकांड को लेकर बुलाई गई थी पंचायत,अपनी बेटी के प्रेमी के पिता को देख भड़की महिला ने शख्स को मंच पर बरसाई चप्पल
%d bloggers like this: