पटना: एक बेटे ने छठ की पूजा करते हुए अपनी मां को जिंदा जलाया, मौत, खुद भी आग की लपटों से बुरी तरह झुलसा

31 Oct, 2022
देशहित
Share on :

आरोपी बेटा बेहद गुस्से वाला था। रविवार रात में भी मां-बेटे के बीच बहस हुई और उसी दौरान गुस्से में आकर आरोपित बेटे ने अपनी मां रंजू देवी को आग के हवाले कर दिया, जो उस समय छठ पूजा कर रही थी।

नई दिल्ली: 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में धूमधाम से छठ का त्यौहार मनाया गया लेकिन पटना से एक ऐसी खबर आयी है कि जिसे सुनकर आपके रोगंटे खड़े हो जाएंगे। छठ के त्यौहार वाले दिन एक बेटे ने अपनी मां को छठ की पूजा करते समय जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि मां – बेटे में आपसी बहस के बाद आरोपित बेटे ने अपनी मां को आग के हवाले कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम रंजू देवी था। वह समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर के रहनी वाली थी। उसके पति शंभू पोद्दार का निधन बहुत सालों पहले हो गया था। पति के निधन के बाद से मां-बेटा रामाशीष चौक के निकट किराय के मकान में रहा करते थे। आसपास में रहने वाले लोगों के मुताबिक, दोनों मां-बेटे के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती ही रहती थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रविवार कि देर रात घर से शोरगुल कि आवाजें आ रही थीं। पहले भी कई बार आपसी विवाद होता रहता था, लेकिन विवाद शांत हो जाता था। इस बार विवाद गंभीर हो गया। विवाद के थोड़ी देर बाद घर में आग की लपटें उठने लगीं और मदद की चीख पुकार सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीयों ने मृतकों को आग से बचाया लेकिन महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी।

ये भी पढ़े: मोरबी हादसे में पुल के प्रबंधक और रखरखाव समेत 9 लोग हिरासत में, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आप के विधायक के 1 दिन पहले किए गए ट्वीट पर उठाए सवाल

छठ की पूजा करते समय जिंदा जलाया

मृतका रंजू देवी का आरोपी बेटा बेहद गुस्से वाला था। रविवार रात में भी मां-बेटे के बीच बहस हुई और उसी दौरान गुस्से में आकर आरोपित बेटे ने अपनी मां रंजू देवी को आग के हवाले कर दिया, जो उस समय छठ पूजा कर रही थी। आग में झुलसने की वजह से रोहित की मां रंजू की तो मौके पर ही मौत हो गई जैसे ही दिल दहला देने वाली इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, पूरे इलाके के लोग स्तब्ध रह गए।

आरोपित बेटा भी आग से बुरी तरह झुलसा

Dumka की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee  News Hindi

आगजनी की इस घटना में मां को आग में झोंकने वाला आरोपित बेटा भी बुरी तरह से झुलस गया है। इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।

आरोपित बेटे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे उन्हें घटना के बारे में स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेहोशी की हालत में पड़े बेटे और आग में गंभीर रूप से झुलस चुकी रंजू देवी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी बेटे का इलाज पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

Edit by Deshhit news