नई दिल्ली: उत्तर -प्रदेश के कानपुर से एक एक बेहद हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक 10 साल के लड़के ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की है। बच्ची की इलाज के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपित 10 साल का लड़का इससे पहले भी तीन लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है।
बच्ची को पटटकर भाग गया था आरोपित लड़का

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित लड़का बच्ची को 22 तारीख को अपनी साइकिल पर बैठाकर एक नाले के किनारे ले गया था। वहां उसने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की थी, तभी एक महिला ने उसे ऐसा करते देख लिया था और महिला के चिल्लाने पर लड़का बच्ची को पटककर भाग गया था। इसके बाद बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपित लड़का मोहल्ले में तीन लड़कियों के साथ कर चुका है ऐसा

वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि 10 साल के इस लड़के ने इसके पहले अपने एक रिश्तेदार की बच्ची के साथ ऐसी हरकत करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं कुछ दिनों बाद 1 दिव्यांग बच्ची के साथ भी ऐसी ही घिनौनी हरकत की थी। इस तरह मोहल्ले में अब तक 3 बच्चियों के साथ ऐसा कर चुका था।
आरोपित लड़के का मेडिकल कराने के बाद बाल सुधार गृह में भेजा गया

बता दें, लोग लड़के की हरकतों के लिए उसके मां-बाप को भी दोषी मान रहे हैं, उनका कहना है कि बच्चे की मां ही उसको बढ़ाती रही है। आरोपित लड़के का मेडिकल कराने के बाद उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।