अमेरिका में एक 17 साल की लड़की ने दो नाबालिग लड़कों के साथ किया रेप, बच्चों के ग्रुप के सामने की अश्लील गतिविधियां ..

25 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: अमेरिका के मिसिसीपी से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां पर एक 17 साल की लड़की ने दो नाबालिग लड़कों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले का खुलासा होने पर आरोपित लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के साथ उसकी मां को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें, लड़की ने बलात्कार की घटना को अंजाम मदर डे के दिन दिया है।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश के इंदौर में बांटे गए विवादित पर्चें, RSS और बजरंग दल पर निशाना, लिखा- तू भगवा लव ट्रैप में ना फंसना !

आरोपित लड़की ने बच्चों के ग्रुप के सामने दोनों नाबालिग के साथ की अश्लील गतिविधियां 

Ballia Vocals

आरोपित लड़की का नाम अमिरेकल मोरगन है। उसने एक 10 और एक 14 साल के नाबालिग लड़के के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। बता दें, मामले का खुलासा तब हुआ, जब अमिरेकल ने दोनों नाबालिग के साथ बच्चों के ग्रुप के सामने अश्लील गतिविधियां की। जिन बच्चों ने इस घटना को अपने सामने होता देखा, उन्होंने पुलिस को इस बारे में बता दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित लड़की को हिरासत में ले लिया। लड़की के साथ उसकी मां के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपित की मां पर अपराध में योगदान देने और नाबालिगों को धमकाने का लगा आरोप

US Mississippi girl raped with two minor boys US Crime: 17 साल की लड़की ने किया दो नाबालिग बच्चों के साथ रेप, मां के साथ हुई गिरफ्तार

दरअसल, आरोपी लड़की की मां ने कुछ बच्चों को एकत्रित किया और उनसे कहा कि उन लोगों को पीटो, जिन्होंने घटना को होते देखा है। इसी वजह से लड़की की मां पर नाबालिगों के साथ हुए अपराध में योगदान देने और उन नाबालिगों को धमकाने का आरोप लगा है।

आरोपित लड़की को नहीं दी जाएगी कोई रियायत

बच्चों के सामने 17 वर्षीय लड़की ने किया 2 नाबालिग लड़कों का बलात्कार, अब  हुई गिरफ्तार | NewsTrack Hindi 1

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने साफ कर दिया है कि आरोपी लड़की के नाबालिग होने पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। लड़की के खिलाफ मुकदमा उसी तरह से चलेगा, जैसा की बालिग यानी परिपक्व (बालिग) मुलजिम के खिलाफ चलता है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 जून 2023 को है।

17 saal ki ladki ne ek 10 or 14 saal ke ladke se kiya rapeAmerica latest Crime newsAmerica mai 17 saal ki ladki ne 2 nabalig ladko se kiya rapeAmerica updated crime newsdeshhit news

News
More stories
मध्य प्रदेश के इंदौर में बांटे गए विवादित पर्चें, RSS और बजरंग दल पर निशाना, लिखा- तू भगवा लव ट्रैप में ना फंसना !
%d bloggers like this: