जम्मू-कश्मीर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी जम्मू-कश्मीर यात्रा के दूसरे दिन आज जम्मू में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के नए कैंपस का उद्घाटन किया। 210 करोड़ रूपये की लागत से बने IIT जम्मू के नए कैंपस में छात्रों की उच्च शिक्षा के साथ-साथ अच्छे छात्रावास, जिमनेज़ियम (Gymnasium) और इंडोर गेम्स जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा किआज एक पवित्र दिन है, पंडित प्रेमनाथ डोगरा जी का जन्मदिन है और सिर्फ़ जम्मू ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोग प्रेमनाथ डोगरा जी को कभी भुला नहीं सकते। ये वो महान शख़्सियत थी जिन्होंने प्रजा परिषद की स्थापना करके, श्यामा प्रसाद जी के साथ, एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे, का नारा दिया।