उत्तराखंड में गर्मी कहर: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

28 May, 2024
Head office
Share on :

देहरादून: समूचे उत्तर भारत की तरह उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ गया है।

लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। 29 मई से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार, इस मौसम परिवर्तन से मैदानी इलाकों में भी कुछ राहत मिल सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जो कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

उम्मीद है कि बारिश और अंधड़ से लोगों को बढ़ती गर्मी से निजात मिलेगी।

Tags: उत्तराखंड, बारिश, गर्मी, मौसम, देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, डॉ विक्रम सिंह, मौसम विभाग

शुभम कोटनाला