ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह का हृदयगति रुकने से निधन, पुलिस विभाग में शोक

07 Jun, 2024
Head office
Share on :

रूड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की नारसन चौकी पर तैनात 2006 बैच के हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह का 8 जून 2024 को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

बाईट- स्वप्नकिशोर सिंह (एसपी देहात)

अर्जुन सिंह की अचानक हुई मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके घर भेजा जाएगा।

रिपोर्ट सीमा कश्यप

News
More stories
संसद भवन में फर्जी आधार कार्ड से घुसने की कोशिश, तीन मजदूर गिरफ्तार